फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bharat Jodo Yatra EX CM Kamal Nath IN Indore Rahul Gadhi

MP News: देश में सूट-बूट और लूट की सरकार, कमल नाथ बोले- दिलों को जोड़ेगी राहुल गांधी की यात्रा

Tue, 08 Nov 2022 07:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 08 Nov 2022 07:18 PM IST
सार

कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा धार्मिक, सांस्कृतिक और जननायकों से जुड़े स्थानों पर पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य  हम सब भारतीय है के भाव को मजबूत करना है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra EX CM Kamal Nath IN Indore Rahul Gadhi
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत जोड़ों यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ मंगलवार को इंदौर में थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की बैठक में यात्रा को लेकर रणनीति बनाई और पत्रकारों से भी चर्चा की। नाथ ने कहा कि देश में एकता और अखंडता को स्थान वैमनस्यता ने ले लिया है।  देश की संस्कृति, समाज और अर्थव्यवस्था को तोड़ने का काम किया जा रहा है। महंगाई चरम पर है, लेकिन केंद्र और मध्य प्रदेश की सरकारें खुद की ब्रांडिंग के लिए इवेंट कर रही है। ये सरकार केवल सूट-बूट की नहीं लूट की सरकार है। 

विज्ञापन


कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा धार्मिक, सांस्कृतिक और जननायकों से जुड़े स्थानों पर पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य  हम सब भारतीय है के भाव को मजबूत करना है। कमल नाथ ने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली और कहा कि सभी इस यात्रा से दिल से जुड़े। हमारी तरफ से कोई आदेश-निर्देश नहीं दिए जा रहे है। 
विज्ञापन


यह यात्रा देश को जोड़ने के लिए की जा रही है। आप लोगों की निष्ठा ही इसे सफल बनाएगी। ये यात्रा देशवासियों के दिलों को जोड़ने के लिए है। बैठक में तय हुआ कि राहुल गांधी चोरल के बजाए महू में रात्रि विश्राम करेंगे। वे सिमरोल से आंबाचंदन गांव होते हुए महू पहुंचेंगे। पहले तय हुआ था कि यात्रा तेजाजी नगर होते हुए इंदौर में प्रवेश करेगी। कमल नाथ ने कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर विवाद 
कमल नाथ का स्वागत करने सुबह एयरपोर्ट पर कई नेता पहुंचे। कांग्रेस नेता गजेंद्र वर्मा को एयरपोर्ट पर प्रवेश नहीं मिला तो वे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल पर भड़क गए और बोले कि शहर से कांग्रेस को खत्म कर दिया। नेताओं का सम्मान भी नहीं किया जा रहा है। बाद में केके मिश्रा वर्मा को समझाते हुए एक तरफ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed