फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhagoria, the biggest festival of tribals, started in Dhar, the first haat was held in Ganga Mahadev, about 1 lakh devotees reached

धार: आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व भगोरिया का आगाज, गंगा महादेव में पहला हाट लगा, करीब 1 लाख श्रद्धालु पहुंचे

Wed, 02 Mar 2022 12:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 12:58 PM IST
सार

धार जिले के सुल्तानपुर में स्थित गंगा महादेव धाम से मंगलवार को आदिवासियों के पर्व भगोरिया का आगाज हुआ। पहले हाट में शामिल होने के लिए करीब 58 गांवों के लोग पहुंचे। लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के दर्शन किए।

विज्ञापन
Bhagoria, the biggest festival of tribals, started in Dhar, the first haat was held in Ganga Mahadev, about 1 lakh devotees reached
प्राचीन गंगा महादेव धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि के मौके पर मंगलवार को धार जिले में आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व भगोरिया का आगाज हुआ। ग्राम सुल्तानपुर में स्थित गंगामहादेव में पहले हाट का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 58 गांवों के आदिवासी शामिल होने पहुंचे। दूर-दूर से मांदल लेकर पहुंचे आदिवासियों ने भगवान शिव के दर्शन के बाद मेले की शुरुआत की और मांदल की थाप पर दिनभर थिरकते रहे। आदिवासी नृतक दल ने मांदल की थाप, बांसुरी की तान और थाली बजाते हुए कुर्राटी मारकर भगोरिया पर्व का जश्न मनाया। 
विज्ञापन



करीब एक लाख लोगों ने किए दर्शन 
प्रदेश में कोरोना की पाबंदियां हटने से इस बार करीब एक लाख श्रद्धालु गंगा महादेव धाम पहुंचे,जिसके चलते प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं फेल हो गई। गंगा महादेव धाम पहुंचने वाले मार्ग पर ग्राम सुल्तानपुर के पास लगे जाम में करीब 3 घंटे तक श्रद्धालु फंसे रहे। 
विज्ञापन


बता दें धार जिले के सुल्तानपुर ग्राम के समीप गंगा महादेव के प्राचीन शिव मंदिर में हर साल पहला भगोरिया का मेला ग्राम पंचायत के द्वारा आयोजित किया जाता है। गंगा महादेव धाम को पांडवकालीन माना जाता है। मान्यता है कि पांडवों ने ही वनवास के समय इस मंदिर का निर्माण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed