Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Two youths drowned while bathing in Tapti on Kartik Purnima, both bodies recovered

बैतूल में हादसा: कार्तिक पूर्णिमा पर ताप्ती नहाने गए दो युवक डूबे, मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद

Wed, 25 Nov 2026 05:17 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 05:17 PM IST
सार

बैतूल जिले के घुटीगढ़ ताप्ती घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने पहुंचे बघोली गांव के दो युवकों की गहरे डोह में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शव बरामद किए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
Two youths drowned while bathing in Tapti on Kartik Purnima, both bodies recovered
कार्तिक पूर्णिमा पर ताप्ती नहाने गए दो युवक डूबे

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर ताप्ती नदी में स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे बघोली गांव में मातम छा गया है। दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के घुटीगढ़ ताप्ती की है।

विज्ञापन


मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर ताप्ती नदी के घाटों पर मेला लगा था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बघोली निवासी दो युवक भी स्नान के लिए पहुंचे थे। मृतकों की पहचान गब्बर उर्फ दीपक पिता नामदेव कनोजे उम्र 29 वर्ष एवं कपिल पिता कृष्ण राव भोपते उम्र 30 वर्ष निवासी बघोली के रूप में हुई है। दोनों युवक पहले मांडवी घाट पर नहाने गए थे। इसके बाद वे घुटीगढ़ ताप्ती पहुंचे थे। बैतूल बाजार पुलिस के मुताबिक घुटीगढ़ में नदी में बने गहरे डोह में दोनों युवक डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आस्था के पथ पर विकास की रफ्तार: बदलने वाला है इंदौर-उज्जैन का सफर, खेतों के बीच तैयार हो रही नई सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तुरंत सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद गब्बर उर्फ दीपक का शव बरामद कर लिया गया। इसके बाद लगातार सर्चिंग के दौरान कपिल का शव भी बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इधर घटना की खबर जैसे ही बघोली गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्तिक पूर्णिमा जैसे पर्व पर हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मेले में मौजूद लोगों का कहना है कि घुटीगढ़ घाट पर पानी का बहाव तेज था और डोह की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया। प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम होने का दावा किया गया था, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed