फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Tractor-trolley engulfed in massive fire Entire fodder reduced to ashes in moments due to high-tension current

बैतूल: ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी भीषण आग, हाईटेंशन करंट से पलभर में राख हुआ पूरा कड़बा; चालक बाल-बाल बचा

Sat, 17 Oct 2026 07:44 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 07:44 PM IST
सार

झगड़िया मार्ग पर गौशाला के लिए मक्के का कड़बा ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई, लेकिन पूरा कड़बा और ट्रॉली जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बिजली की नीचे लटकती लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
Tractor-trolley engulfed in massive fire Entire fodder reduced to ashes in moments due to high-tension current
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के झगड़िया के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जहां झगड़िया गौशाला के लिए मक्के का कड़बा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। और फिर जो हुआ उसने वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ा दिए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में मक्के का कड़बा ऊंचाई तक भरा हुआ था। जैसे ही ट्रैक्टर झगड़िया मार्ग पर पहुंचा, ट्रॉली का ऊपरी हिस्सा ठीक ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन से जा टकराया। टकराते ही तेज चिंगारी निकली, स्पार्किंग हुई और सूखा कड़बा होने की वजह से एक ही झटके में पूरी ट्रॉली ने आग पकड़ ली।आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लेकिन चालक ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए तुरंत ट्रैक्टर से छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली। अगर चालक थोड़ी भी देर करता तो बड़ा हादसा हो सकता था, उसकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जीजा बना जल्लाद: पत्नी व ससुर को थप्पड़ मारे, बीच-बचाव करने गए साले की गुप्तांग पर लात मारकर की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही मिनटों में ट्रॉली में रखा पूरा कड़बा जलकर खाक हो गया और ट्रॉली भी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और गौशाला के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सूखे भूसे के कारण आग बेकाबू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू की। वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि झगड़िया मार्ग पर कई जगहों पर हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लटकी हुई है। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन लाइनों की ऊंचाई बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed