फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   MP News Mentally ill woman sits on the chair of District Education Officer in Betul

MP News: मानसिक बीमार महिला जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी पर बैठी, बताया दमोह से हुआ है बैतूल ट्रांसफर

Fri, 08 Dec 2023 08:26 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 08:26 AM IST
सार

जब कुर्सी पर बैठने की वजह महिला से पूछी गई तो उसने बताया कि वो जिला शिक्षा अधिकारी है और उसका ट्रांसफर दमोह से बैतूल हुआ है।

विज्ञापन
MP News Mentally ill woman sits on the chair of District Education Officer in Betul
डीईओ की कुर्सी पर बैठी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला खुद को जिला शिक्षा अधिकारी बताकर साहब की कुर्सी पर आकर के बैठ गई और रौब झाड़ने लगी। मगर जैसे ही इस बात की पड़ताल की गई और इस बात की जानकारी उच्च अधिकारीयों को दी गई तो पता चला की ये महिला मानसिक बीमार है। कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद महिला को कुर्सी से हटा कर इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन


कार्यालय में मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसमे देखा जा सकता है की नीले कपड़े पहने एक महिला जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी पर बैठी हुई है। वहीं, महिला के बाजु में बैठे हुए हैं डॉ अनिल कुशवाह जो की बैतूल के जिला शिक्षा अधिकारी हैं। जब कुर्सी पर बैठने की वजह महिला से पूछी गई तो उसने बताया कि वो जिला शिक्षा अधिकारी है और उसका ट्रांसफर दमोह से बैतूल हुआ है। इस बात पर महिला से आदेश की कापी मांगी गई तो महिला ने बताया कि भोपाल से आईडी भेज दी गई है, जो आप लोगों को प्राप्त हो गई होगी। आगे महिला ने बताया कि उसके पति दस्तावेज लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यालय में एकाएक भीड़ इकठ्ठा हो गई। महिला को देख कर प्रतीत होता है कि वो मानसिक बीमार है। इसी वजह से तुरंत डीईओ कुशवाह ने भोपाल फोन लगाया और सच्चाई के बारे में जानना चाहा, तो पता चला की ऐसा कोई तबादला हुआ ही नहीं है और न ही इस नाम की कोई महिला डीईओ है। जब इस पूरे माजरे की सच्चाई सामने आई तो डीईओ ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पहुच कर महिला रोने लगी तब पुलिस को समझ मे आ गया कि महिला मानसिक बीमार है। महिला के फ़ोन से ही उसके भाई को सूचना दी और पूछताछ के बाद जब स्पष्ट हो गया कि वो मानसिक बीमार है तो उसे उसके भाई को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला डेस्क प्रभारी अश्विनी चौधरी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सूचना मिली थी कि एक महिला खुद को डीईओ बता रही है। थाने पर लाने पर पता चला कि वो मानसिक बीमार है, उसके भाई को बुलाकर उसे सौंप दिया। इस पूरे मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाह ने बताया कि कार्यालय से फोन आया कि एक महिला अपने आप को डीईओ बता कर उनकी कुर्सी पर बैठी है और बोल रही है कि उसका ट्रांसफर दमोह से बैतूल हुआ है। पता किया तो ऐसा कुछ नहीं था। महिला की बातों से लगा कि वो मानसिक बीमार है, उसे पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed