{"_id":"6a43e2fdda8a2474e500151e","slug":"betul-news-four-people-of-the-same-family-injured-due-to-lightning-womans-condition-critical-betul-news-c-1-1-noi1386-4452966-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul News: बैतूल में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul News: बैतूल में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला गंभीर
Tue, 30 Jun 2026 09:19 PM IST
बैतूल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: बैतूल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:19 PM IST
सार
बैतूल के चिचोली क्षेत्र के ग्राम चूनागोसाई में सोमवार रात आकाशीय बिजली मकान पर गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। गीताबाई यादव की हालत गंभीर है। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम चूनागोसाई में सोमवार रात तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य तीन की स्थिति सामान्य है। सभी घायलों का इलाज चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात अचानक मौसम खराब हो गया। तेज बारिश और बादलों की गर्जना के बीच आकाशीय बिजली एक मकान पर गिर गई। तेज धमाके से मकान की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और घर में मौजूद परिवार के सदस्य इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हादसे में गृहस्वामी सुखदेव यादव, उनकी पत्नी गीताबाई यादव, पुत्री संध्या यादव और पुत्र नैतिक यादव घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
पढ़ें: महिला मौत मामले में आरोपियों को राहत, हाईकोर्ट ने कहा- आत्महत्या की संभावना से इनकार नहीं
अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में चारों का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गीताबाई यादव की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य तीन घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने, खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।
