फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul: In the case of beating of tribal youth, administration's bulldozer ran

Betul: आदिवासी युवक को पीटने के मामले में चला प्रशासन का बुलडोजर, जहां युवक को पीटा गया था वो कमरा तोड़ा

Wed, 14 Feb 2024 05:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 05:25 PM IST
सार

आदिवासी युवक को निवस्त्र कर और उल्टा लटकाकर मारपीट करने के मामले में प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। मुख्य आरोपी के उस अवैध कमरे को तोड़ दिया गया, जहां युवक से अमानवीयता की गई थी। 

विज्ञापन
Betul: In the case of beating of tribal youth, administration's bulldozer ran
बैतूल में जिस कमरे में आदिवासी युवक से मारपीट की गई, उसे तोड़ दिया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक आदिवासी युवक को नग्न कर और छत से उल्टा लटका कर बेल्ट और लकड़ी से बेरहमी से पीटने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिस कमरे में पीड़ित युवक के साथ मारपीट की गई थी उसे प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल गौ वंश तस्करी की वसूली के शक में आशीष परते के साथ मारपीट की गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित अपने भाई के साथ शिकायत करने कोतवाली पहुंचा था। दरअसल जिस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो तीन महीने पुरानी है। मगर जब गांव में वीडियो वायरल हुआ तो पीड़ित शिकायत करने थाने पहुंचा। जहां पीड़ित के साथ सामाजिक संगठन के लोग मौजूद थे। वायरल वीडियो गुंडा गर्दी साफ़ नजर आ रही है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ आजाद वार्ड स्थित मुख्य आरोपी चैंट उर्फ शोहराब के घर पहुंची टीम ने उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मामले में एक आदिवासी युवक को निवस्त्र कर उल्टा लटकाकर मारपीट की गई थी। इसका मुख्य आरोपी चैंट उर्फ शोहराब है। जहां उसने घटना को घटित किया था वहां उसके अवैध निर्माण को प्रशासन के सहयोग से तोड़ दिया है। इस पूरे घटनाक्रम में 13 धाराओं  294, 323, 506, 34, 342, 327, 365, 368 एससी, एसटी एक्ट के तहत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें मुख्य आरोपी शोहराब, रिंकेश चौहान और सोहेल शामिल हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी शोएब को मंगलवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed