फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul: Defused cells of 21 bombs found kept in junkyard, bomb disposal squad came from Hoshangabad

Betul: बैतूल में कबाड़खाने में मिले 21 बम के खोल, जांच करने होशंगाबाद से आया बम निरोधक दस्ता

Fri, 09 Aug 2024 09:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 09:41 PM IST
सार

बैतूल में बम मिलने की सूचना ने हड़कंप मचा दिया। 15 अगस्त और 12 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन के चलते कोतवाली पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को कबाड़ी के गोदाम में रखे सामान के बीच बम मिले। 

विज्ञापन
Betul: Defused cells of 21 bombs found kept in junkyard, bomb disposal squad came from Hoshangabad
बैतूल में कबाड़ी की दुकान में बम के सेल मिले हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल में एक कबाड़खाने में जब पुलिस जांच करने पहुंची तो उन्हें खाली बमों के खोल मिले। इनकी जांच करने के लिए होशंगाबाद से बम निरोधक दस्ता भी बुलवाया गया। जांच के बाद बताया गया कि ये सभी बमों के खोल हैं। लेकिन बम मिलने की सूचना पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कबाड़ में मिले इन खाली खोलों की संख्या 21 बताई जा रही है। 

विज्ञापन


असल में, 15 अगस्त और 12 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन के चलते कोतवाली पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को कबाड़ी के गोदाम में रखे सामान के बीच बम मिले। पुलिस ने कबाड़ी आकिब कुरैशी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है कि उसके पास ये बम के खोल कहां से आए। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। बम मिलने के बाद, पुलिस ने आसपास के घरों को खाली करवा कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया था। 
विज्ञापन


एडिशनल एसपी कमला जोशी का कहना है कि बम निरोधक दस्ते ने आकर जांच की है, जितने भी खोल मिले हैं, ये सभी निष्क्रिय हैं। इनकी संख्या 21 है। कबाड़ी के पिता नईम कुरैशी का कहना है कि दो दिन पहले, इंदिरा वार्ड बैतूल के निवासी वसीम और शाहरुख तीन बोरियों में कबाड़ लाए थे और उसे लोहे के रूप में बेच दिया था। नईम कुरैशी का कहना है कि ये दोनों पहले भी कबाड़ बेच चुके हैं, इसलिए उन्होंने इसे लोहे का सामान समझकर ही खरीदा था। उसे नहीं पता था कि ये बम के खोल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed