Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul Sarni Coal Mine Retired Employees 1.13 Crore Fraud 120 Years Jail

एमपी: 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों से ठगी के दोषी को 120 वर्ष की सजा, पूरी राशि 1.13 करोड़ का अर्थदंड भी लगाया

Sat, 28 Nov 2026 11:00 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 28 Nov 2026 11:00 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी में कोल माइंस के 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जीवनभर की जमा पूंजी ठगने वाले चंद्रकिशोर देशमुख को विशेष न्यायालय ने 120 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर अधिक ब्याज और रकम दोगुनी करने का लालच दिया था। 

विज्ञापन
Betul Sarni Coal Mine Retired Employees 1.13 Crore Fraud 120 Years Jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले स्थित सारनी की कोल माइंस के 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जीवनभर की जमा पूंजी हड़पने वाले ठग चंद्रकिशोर देशमुख को विशेष न्यायालय ने 120 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायालय के न्यायाधीश रईस खान ने दोषी पर ठगी की पूरी राशि का अर्थदंड भी लगाया है। यह धनराशि पीड़ितों को प्रतिकर के रूप में प्रदान की जाएगी। दोषी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर बुजुर्ग कर्मचारियों से कुल 1,13,60,000 रुपये की बड़ी ठगी की थी।
विज्ञापन


सजा का गणित और अदालत का फैसला
विशेष न्यायालय ने दोषी चंद्रकिशोर देशमुख को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 यानी धोखाधड़ी के 10 अलग-अलग मामलों में पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई, जिसकी कुल अवधि 50 वर्ष बनती है। इसके अतिरिक्त अदालत ने आईपीसी की धारा 409 यानी आपराधिक विश्वासघात के 10 मामलों में सात-सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई, जो कुल 70 वर्ष होती है। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि अदालत के स्पष्ट आदेश के अनुसार दोषी की सभी 20 सजाएं एक के बाद एक यानी क्रमशः चलेंगी, जिससे उसके कारावास की कुल अवधि 120 वर्ष होगी। इसके साथ ही न्यायालय ने दोषी पर 1,13,60,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन


ठगी का तरीका और सेवानिवृत्त कर्मियों का जाल
मामले में शासन की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक शशिकांत नागले ने अदालत के सामने संपूर्ण घटनाक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सारनी के मठारदेव कॉलोनी का निवासी चंद्रकिशोर देशमुख खुद को बैंक का सक्षम फील्ड अफसर बताता था। वह कोल माइंस से सेवानिवृत्त होने वाले सीधे-साधे कर्मचारियों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी बुजुर्गों को बैंक से अधिक ब्याज दिलाने और उनकी जमा राशि को कम समय में दोगुनी करने का लालच देता था। झांसे में आकर सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी जीवनभर की पूरी बचत उसे सौंप देते थे। राशि हड़पने के बाद जब पीड़ित पैसे मांगते, तो आरोपी साफ मुकर जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत की शुरुआत और साक्ष्यों का संग्रह
ठगी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की शुरुआत 19 अप्रैल 2018 को हुई थी। सेवानिवृत्त कर्मचारी लवटनराम ने पुलिस के पास पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। लवटनराम ने अपनी शिकायत में बताया कि सेवानिवृत्ति के पश्चात डब्ल्यूसीएल से उन्हें 23 लाख रुपये मिले थे, जिनमें से 15 लाख रुपये उन्होंने अधिक ब्याज के लालच में चंद्रकिशोर को सौंप दिए थे। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामले की गहन छानबीन आरंभ की, तो ठगी के व्यापक जाल का पता चला।


पुलिस विवेचना और अदालत में आरोप पत्र
पुलिस विवेचना में सामने आया कि आरोपी ने लवटनराम के अलावा आसाराम, वच्छला बाई, मनोज, कुमोद मुखर्जी, रामदुलारी बाई तथा अरविंद कुमार कुशवाहा सहित कुल 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों से धोखाधड़ी की थी। आरोपी ने कुल 1,13,50,000 रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी के पास से बैंक चेक, बैंक दस्तावेज और वित्तीय पर्चियां जब्त करके मजबूत सबूत जुटाए। पुलिस ने सभी साक्ष्य समेटकर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया, जिस पर विचार करते हुए अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया और यह कठोर दंड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed