Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul: Massive fire breaks out at a garbage dump site; toxic smoke spreads up to a kilometer

बैतूल: कचरा डंप ग्राउंड में लगी भीषण आग, एक किलोमीटर तक फैला जहरीला धुआं, घरों में कैद हुए लोग

Thu, 12 Nov 2026 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Nov 2026 03:40 PM IST
सार

बैतूल के चिचोली नगर में वार्ड पांच स्थित कचरा डंप ग्राउंड में देर रात भीषण आग लग गई। जहरीला धुआं एक किलोमीटर तक फैलने से रहवासी परेशान रहे। दमकल तैनात की गई, लेकिन डंप ग्राउंड शिफ्टिंग का मामला लंबित है।

 

विज्ञापन
Betul: Massive fire breaks out at a garbage dump site; toxic smoke spreads up to a kilometer
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल जिले स्थित चिचोली नगर के वार्ड नंबर पांच में बने कचरा डंप ग्राउंड में देररात भीषण आग लग गई। इस आग के कारण लगभग एक किलोमीटर के दायरे में जहरीले धुएं का गुबार फैल गया। धुआं तेजी से रिहाइशी इलाकों में लोगों के घरों के भीतर तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय निवासियों को सुबह तक सांस लेने में काफी परेशानी हुई। धुएं के असर से बचने के लिए नागरिकों को अपने घरों के खिड़की-दरवाजे बंद करने पड़े और पंखे चलाने पड़े।
विज्ञापन


दमकल की तैनाती और कारण
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रकाश देशमुख ने स्वयं मौके पर पहुंचकर ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डंप ग्राउंड में जमा पटाखों के कचरे के कारण यह आग भड़की। आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया और उसे वहां स्थायी रूप से तैनात कर दिया गया। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि डंप ग्राउंड को आबादी से दूर स्थानांतरित करने के लिए जमीन का आवेदन किया गया है, लेकिन दो स्थानों के लिए दिए गए आवेदन निरस्त हो चुके हैं। इस कारण नई जमीन मिलने में रुकावट आ रही है।
विज्ञापन


पुरानी समस्या से परेशान लोग
स्थानीय नागरिकों के अनुसार नगर सीमा के भीतर शासकीय जमीन पर संचालित इस डंप ग्राउंड की समस्या काफी पुरानी है। लगभग एक साल पहले राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की टीम ने भी इस स्थल का निरीक्षण कर इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिलाधिकारी ने भी जमीन चिह्नित कर डंप ग्राउंड को हटाने के आदेश जारी किए थे। क्षेत्रवासी जनसुनवाई में भी लगातार शिकायतें दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed