फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul: A fierce demonstration of the crowd to remove encroachment from government land, trying to set fire to shops, police handled the situation

बैतूल: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने भीड़ का उग्र प्रदर्शन, दुकानों में आग लगाने की कोशिश, पुलिस ने संभाली स्थिति

Sun, 06 Mar 2022 09:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 09:47 AM IST
सार

बैतूल में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर शनिवार को भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया। भीमपुर में दुकानों में आग लगाने की कोशिश की गई, घरों में पथराव किया गया, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थित काबू में ली।

विज्ञापन
Betul: A fierce demonstration of the crowd to remove encroachment from government land, trying to set fire to shops, police handled the situation
भीमपुर में उग्र भीड़ ने आगजनी और पथराव किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैतूल जिले के भीमपुर में 5 दिन पहले शुरू हुए छोटे विवाद ने शनिवार रात आगजनी और पथराव का रूप ले लिया है। भीड़ ने दुकानों, घरों और पुलिस को अपना निशाना बनाया। गुस्साई भीड़ ने शनिवार रात दुकानों में आग लगाने के साथ ही घरों और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उग्र भीड़ को शांत कराया।  
विज्ञापन


दरअसल शनिवार को भीमपुर की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समेत अन्य संगठन प्रदर्शन कर रहे थे। इसी के तहत दोपहर के वक्त बाजार चौक में धरना-प्रदर्शन और आम सभा की जा रही थी,लेकिन शाम को इस प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और कुछ आक्रामण लोगों ने दुकानों में आग लगाने की कोशिश की। कुछ ही वक्त में उपद्रवी और उग्र हो गए, स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हल्के बल प्रयोग के साथ आंसू गैस के गोले छोड़ स्थिति को नियंत्रण में लिया। 
विज्ञापन


ASP नीरज सोनी के अनुसार शाम को कुछ लोगों ने पथराव और दुकानों में तोड़फोड़ की है। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि भीमपुर से पूरा अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। इस पर SDM केसी परते ने उन्हें जानकारी दी कि नियमानुसार अभी 7 दिनों का नोटिस अतिक्रमणकर्ताओं को दिया गया है। नोटिस में दी गई समयावधि तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, तो हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के नेताओं ने साफ कह दिया कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा, तब तक वे यहीं पर बैठे रहेंगे। शाम करीब 7 बजे तक विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को संबोधित किया गया। इसके बाद अचानक पथराव और दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। पथराव में पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि ASP सोनी ने पुलिसकर्मियों के घायल होने से इनकार किया है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल होने की बात की पुष्ट की है। 


इसलिए उग्र हुई भीड़
भीमपुर में शनिवार को हुए विवाद के पीछे एक आदिवासी महिला से दुर्व्यवहार का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार आदिवासी महिला सुजाता नर्रे और दिनेश आर्य के बीच दुकान के सामने सब्जी की दुकान लगाने को लेकर विवाद हो रहा था, इसी दौरान गुस्से में आकर दिनेश आर्य ने महिला की दुकान से सब्जी सड़क पर फेंक दी। रेस्टारेंट मालिक ने महिला के साथ गाली-गलौज की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आदिवासी महिला के साथ किए गए इस कृत्य से जनजाति समुदाय में रोष व्याप्त है। बदले की यही आग शनिवार को भभकी और भीमपुर जला भी और पथराव भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed