फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BD Sharma met Nitin Gadkari in New Delhi requested to build Panna-Mandla elevated road MP News

MP News: केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, पन्ना-मंडला एलिवेटेड रोड बनवाने का किया आग्रह

Wed, 17 Jan 2024 01:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 17 Jan 2024 01:51 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय सड़क परिवहन नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान शर्मा ने गडकरी से पन्ना-मंडला के बीच एलिवेटेड रोड बनवाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
BD Sharma met Nitin Gadkari in New Delhi requested to build Panna-Mandla elevated road MP News
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान शर्मा ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 39 पर पन्ना से मंडला के बीच 22 किमी लंबे एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए आग्रह कर पत्र सौंपा। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पन्ना नगर में भारी वाहनों के आवागमन और यातायात की सुविधा के दृष्टिगत नगर के चारों ओर छतरपुर मार्ग, अजयगढ़ मार्ग, सतना-रीवा मार्ग तथा कटनी-जबलपुर मार्ग को जोड़ते हुए पुनः छतरपुर मार्ग तक रिंग रोड का निर्माण कराए जाने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


उन्होंने पवई विधानसभा में बिसानी-श्यामगिरी-कल्दा सलेहा व्हाया मैन्हा मार्ग, गुनौर विधानसभा में अमानगंज-गुनौर-सुवंशा-गिरवारा-सिमरी मार्ग एवं देवेन्द्र नगर-सलेहा मार्ग, साथ ही बमीठा-सतना ग्रीनफील्ड फोरलेन प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग को देवेन्द्र नगर से बायपास मार्ग बनाने का आग्रह किया। प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed