{"_id":"635d1d7f76fc1b71cd0ec3ee","slug":"bandhavgarh-tiger-reserve-two-cubs-were-seen-playing-in-the-forest-of-magadhi-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: मगधी गेट के जंगल में खेलते दिखे दो शावक, अठखेलियां देख पर्यटक हुए रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: मगधी गेट के जंगल में खेलते दिखे दो शावक, अठखेलियां देख पर्यटक हुए रोमांचित
Sat, 29 Oct 2022 06:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 06:06 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में पर्यटकों को बाघ के शावक खेलते नजर आए। टाइगरों को देख पहले तो थोड़ा डर लगा फिर पर्यटकों ने ये नजारा मोबाइल में कैद कर लिया। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बाघ के शावक आपस में खेलते नजर आए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में टाइगर देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में शनिवार को पर्यटकों की ये मुराद पूरी हो गई, जब उनकी यात्रा के दौरान दो शावक खेलते नजर आ गए। पर्यटकों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में पर्यटकों को अक्सर बाघ के दीदार हो जाते हैं। शनिवार को इलाके के मगधी गेट के जंगल में दो-शावक आपस में खेलते हुए दिखाई दिए। पर्यटक मगधी गेट के जंगल में सफारी में गए हुए थे। टाइगरों को देख पहले तो थोड़ा डर लगा फिर पर्यटकों ने ये नजारा मोबाइल में कैद कर लिया। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि मगधी गेट के जंगल में सफारी में गए पर्यटक जंगल में सैर कर ही रहे थे कि यहां की प्रसिद्ध बाघिन डॉटी के दो शावक जंगल में अठखेलियां कर रहे थे। आपस में दोनों शावक खेल रहे थे। इसी बीच पर्यटकों की नजर दोनों शावकों पर पड़ी और शावको की अठखेलियां और खेल को अपने अपने कैमरो में कैद कर लिया।

Bandhavgarh Tiger Reserve: मगधी गेट के जंगल में खेलते दिखे दो शावक, अठखेलियां देख पर्यटक हुए रोमांचितhttps://t.co/oyzkwm00Nk#BandhavgarhTigerReserve #Umaria #Tigerstate #Tiger #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamp pic.twitter.com/buX8VYfuBi
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) October 29, 2022
विज्ञापन