{"_id":"6449427e920ce1c10b0e5b28","slug":"balaghat-social-boycott-of-13-families-for-not-giving-donations-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balaghat: चंदा नहीं देने पर 13 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, कलेक्टर से शिकायत, अब पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balaghat: चंदा नहीं देने पर 13 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, कलेक्टर से शिकायत, अब पुलिस कर रही जांच
Wed, 26 Apr 2023 08:55 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 26 Apr 2023 08:55 PM IST
सार
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने शिकायत में बताया कि ग्राम में 13 अप्रैल को कुनबी समाज की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शिव जी जयंती के लिए 200 रुपये चंदे के रूप में मांगे गए थे। जब रुपये नहीं दिए गए तो सामाजिक बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ितों ने कलेक्टर से शिकायत की थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट जिले के लालबर्रा थानांतर्गत शिव जयंती का चंदा नहीं देने पर 13 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किए जाने का मामला सामने आया है। लांजी थानांतर्गत भी कबीर पंथ अपनाने पर एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया गया है।
जानकारी के अनुसार लालबर्रा थानांतर्गत ग्राम कनकी निवासी कुनबी समाज के 13 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किए जाने के संबंध में कलेक्टर से जनसुनवाई में शिकायत की गई थी। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने शिकायत में बताया था कि ग्राम में 13 अप्रैल को कुनबी समाज की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शिव जी जयंती के लिए 200 रुपये चंदे के रूप में मांगे गए थे। चंदे की राशि नहीं देने पर कुनबी समाज के 13 परिवारों का सामाजिक रूप से बहिष्कार कर दिया गया है।
पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से शिकायत में बताया कि वे गत 12 दिनों से सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे है। पीड़ितों को कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया था। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत को विवेचना में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। इसके अलावा लांझी थानांतर्गत ग्राम पीपलखुर्द में मरार परिवार ने कबीर पंथ अपना लिया था। इसके बाद उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया। इसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने लालबर्रा थाने में की है।