{"_id":"62613c823f1c1a7504545e84","slug":"balaghat-police-constable-was-smuggling-teak-forest-department-arrested-along-with-two-associates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाघाट: पुलिस आरक्षक कर रहा था सागौन की तस्करी, वन विभाग ने दो साथियों के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाघाट: पुलिस आरक्षक कर रहा था सागौन की तस्करी, वन विभाग ने दो साथियों के साथ किया गिरफ्तार
Thu, 21 Apr 2022 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 04:44 PM IST
सार
बालाघाट जिले के चाचेरी बीट से सागौन की तस्करी जारी है। इस बार तस्करी में पुलिस आरक्षक के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। वन विभाग ने आरक्षक और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
सागौन तस्करी में वन विभाग ने आरक्षक और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर सामान्य वन मंडल बालाघाट के अंतर्गत आने वाले दक्षिण लामता सामान्य में चाचेरी बीट से सागौन की तस्करी करने वाले पुलिस आरक्षक सहित तीन आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है।
वन विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार साकरे ने बताया कि बीती रात गश्ती के दौरान सागौन की अवैध रूप से 11 नग मोटे लट्ठ पिकअप वाहन में तस्करी कर ले जाए जा रहे थे, जिन्हें जब्त किया गया है। साथ ही दो बाइक भी जब्त की गई हैं। मामले में मुख्य आरोपी पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक शैलेंद्र सिंह राजपूत सहित तीन को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया है।
साकरे ने बताया कि आरक्षक शैलेंद्र राजपूत शराब के नशे में था। उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है। जो पुलिस विभाग को सौंप दी गई है और मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इस प्रकरण में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा 3 दिन में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है जो अवैध लकड़ी की तस्करी को लेकर की जा रही है।