Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat: Panic over ghosts and spirits in a hostel; several female students have left the premises

बालाघाट: छात्राओं का दावा- हॉस्टल में रात को आती हैं दरवाजा खटखटाने की आवाजें, डर से 35 ने छोड़ा छात्रावास

Tue, 24 Nov 2026 05:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Nov 2026 05:11 PM IST
सार

बालाघाट के बैहर तहसील स्थित आमगांव सांदीपनि स्कूल के बालिका छात्रावास में भूत-प्रेत की दहशत से 50 में से 35 छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिया। छात्राओं ने झाड़-फूंक कराने का आरोप लगाया, जबकि प्राचार्य ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
Balaghat: Panic over ghosts and spirits in a hostel; several female students have left the premises
हॉस्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट जिले के बैहर तहसील अंतर्गत आमगांव स्थित सांदीपनि स्कूल के बालिका छात्रावास में भूत-प्रेत की दहशत के चलते 50 में से 35 छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिया है। रात के समय बैग लेकर बाहर निकलती छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह मामला सामने आया। छात्राओं का दावा है कि परिसर में बैगा पंडा को बुलाकर तंत्र-मंत्र भी कराया गया, हालांकि स्कूल प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


छात्राओं ने लगाया तंत्र-मंत्र कराने का आरोप
छात्राओं के अनुसार, रात में अचानक कमरों के दरवाजे खटखटाने की आवाजें आती हैं। कई छात्राओं को भारीपन महसूस होता है और वे डरकर अजीब हरकतें करने लगती हैं। कुछ छात्राओं ने तेज बुखार और घबराहट की शिकायत भी की। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इस बात की जानकारी प्राचार्य और अधीक्षिका को दी थी। आरोप है कि इसके बाद छात्रावास में बैगा पंडा को बुलाकर झाड़-फूंक कराई गई। इस घटनाक्रम से घबराकर 35 छात्राएं अपना सामान लेकर अपने घर चली गईं।
विज्ञापन


प्राचार्य ने झाड़-फूंक के दावे को नकारा
सांदीपनि स्कूल के प्राचार्य डीएस वाड़िवे ने छात्रावास में तंत्र-मंत्र या झाड़-फूंक कराने की बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहार और पारिवारिक पूजा-पाठ के कारण अभिभावक अपनी बेटियों को घर ले गए हैं। प्राचार्य के अनुसार, किसी भी छात्रा की तबीयत खराब होने पर उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाने या अस्पताल ले जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। हॉस्टल की वार्डन ने अभिभावकों द्वारा छात्राओं को ले जाने की सूचना आदिवासी सहायक आयुक्त को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed