{"_id":"62179ae06116930f987babec","slug":"balaghat-due-to-the-addiction-of-online-games-the-child-made-a-dent-of-two-and-a-half-lakhs-in-the-father-s-bank-account-learned-money-transfer-from-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाघाट: ऑनलाइन गेम की लत में बच्चे ने पिता के बैंक अकाउंट में लगाई पौने दो लाख की सेंध, यू ट्यूब से सीखा मनी ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाघाट: ऑनलाइन गेम की लत में बच्चे ने पिता के बैंक अकाउंट में लगाई पौने दो लाख की सेंध, यू ट्यूब से सीखा मनी ट्रांसफर
Thu, 24 Feb 2022 08:19 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:19 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के बालाघाट शहर में दस साल के बच्चे ने फ्री फायर गेम की आदत के चलते पिता के बैंक अकाउंट से एक लाख सत्तर हजार रुपये निकाल लिए। ये सेंधमारी उसने फायर इक्विपमेंट और आईडी खरीदने के लिए की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के अनुसार बालाघाट शहर के सुरभिनगर में रहने वाले किशोर कुमार को खाते से रुपये गायब होने की जानकारी लगी तो वे कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे थे। सायबर सेल की जांच में पता चला कि एक लाख 70 हजार रुपये बच्चे ने अपने मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। नाबालिग ने फ्री फायर गेम में फायर इक्विपमेंट और आईडी खरीदने के लिए किया। बच्चे ने बैंक अकाउंट से रुपये भेजने या यूपीआई पिन बनाने की तरकीब यूट्यूब से सीखी थी।
बच्चे की उम्र को देखते हुए पिता किशोर कुमार ने थाने में कोई एफ़आईआर दर्ज नहीं कराई है। कोतवाली टीआई कमलसिंह गहलोत ने बताया कि जांच के बाद फरियादी को 64 हजार रुपये वापस दिलवाए गए हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के मोबाइल फोन पर ध्यान दें। कहीं बच्चा मोबाइल फोन का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा।