फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat: Body of missing child from Anganwadi found in drain, family and policemen were searching for two days

बालाघाट: आंगनवाड़ी से लापता बच्चे का शव नाले में मिला, दो दिन से तलाश रहे थे परिजन और पुलिसवाले

Mon, 14 Feb 2022 08:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 08:53 PM IST
सार

बालाघाट जिले के भरवेली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बघोली के आंगनवाड़ी केंद्र से शनिवार को 5 वर्षीय मासूम लापता हो गया था। जिसका शव गांव के नजदीक ही नाले में मिला है।
 

विज्ञापन
Balaghat: Body of missing child from Anganwadi found in drain, family and policemen were searching for two days
child dead

विस्तार

बीते दो दिनों से लापता बच्चे की लाश नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। बालाघाट जिले के भरवेली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बघोली के आंगनवाड़ी केंद्र से शनिवार को 5 वर्षीय मासूम लापता हो गया था। 
विज्ञापन

 
बता दें कि मासूम राजवीर लिल्हारे रोज की तरह शनिवार को भी गांव की आंगनवाड़ी गया था। जो दोपहर में अचानक कहीं लापता हो गया था। जिसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुलिस और परिजनों ने दो दिन तक काफी तलाश किया, पर कहीं पता नही चल सका। गांव के तालाब में भी एसडीआरफ की टीम द्वारा खोजा गया था। आखिरकार उसका शव नाले में मिला।
विज्ञापन

 
बच्चे के शव मिलने की जानकारी पाते ही एसपी समीर सौरभ भी ग्राम बघोली पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी ली और कहा कि पीएम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। चूंकि ग्राम बघोली आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे का गृह ग्राम है तो वे भी मौका स्थल पहुंचे। मंत्री कावरे ने इसे दुखद घटना बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed