फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Badminton coach of Indore molested underage girl, also fought with parents

शर्मसार इंदौर: बैडमिंटन कोच ने की बच्ची से छेड़खानी विरोध करने पर माता-पिता के कपड़े फाड़े

Tue, 31 Jul 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Tue, 31 Jul 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
Badminton coach of Indore molested underage girl, also fought with parents
badminton coach
मध्य प्रदेश में बच्चियों से छेड़-छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इंदौर से एक बच्ची के साथ उसके बैडमिंटन कोच द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।  बच्ची लंबे समय से बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही है। बच्ची को कोच बैडमिंटन सिखाने के बहाने छूता रहता था लेकिन अब जब बात बर्दाश्त से बाहर हो गई तो कोच द्वारा की जा रही अश्लील हरकत की जानकारी बच्ची ने अपने माता-पिता को दी।
विज्ञापन


 माता-पिता जब विरोध करने पहुंचे तो कोच ने उनसे भी मारपीट की। कोच ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। ये पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। फिलहाल मामले की जांच खुड़ैल पुलिस कर रही है और कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


 बच्ची से कोच ने खुड़ैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुष्परतन टाउनशिप में छेड़खानी की। बच्ची टाउनशिप में बने बैडमिंटन कोर्ट में ही प्रैक्टिस करती है। यहां बैडमिंटन कोच किशोर पोडैल बच्चों को बैडमिंटन की ट्रेनिंग देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किशोर इंदौर के नेहरू स्टेडियम स्थित बैडमिंटन सेंटर में भी सहायक कोच है। कोच ने टाउनशिप में ट्रेनिंग के दौरान ही बच्ची से अश्लील हरकत की। जब बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी और नाराज अभिभावक कोच के पास पहुंचे तो कोच ने उन लोगों के साथ मारपीट की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed