फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bad words of the narrator: The priest of Bageshwar Dham in Chhatarpur told the devotees - run bulldozers at the houses of stone pelters

मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम के कथावाचक का नया वीडियो आया सामने, कहा- जब तक तन में प्राण हैं हम गलती करते रहेंगे

Tue, 19 Apr 2022 01:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 01:24 PM IST
सार

छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पुजारी और कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे कथा सुनने आए हिन्दुओं को पत्थर फेंकने वालों लोगों के घरों में बुलडोजर चलाने के लिए उकसा रहे हैं।

विज्ञापन
Bad words of the narrator: The priest of Bageshwar Dham in Chhatarpur told the devotees - run bulldozers at the houses of stone pelters
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पुजारी और कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था, जिसमें वो कथा सुनने पहुंचे भक्तों को पत्थर फेंकने वालों के घर बुलडोजर चलाने के लिए उकसा रहे थे। उस वीडियो के वायरल होने के बाद उनका एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद को ढाबा बता रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सामने आए वीडियो में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वीडियो में कह रहे हैं कि दो दिन से मैं खूब वायरल हो रहा हूं। हमारा जलवा हो गया है। कई लोगों को मिर्ची लग रही है हमने बुलडोजर कह दिया। बोले बागेश्वर वाले बुलडोजर खरीद रहे। किसी ने तो मांग की कि बाबा को बंद करो। उन्हें पता ही नहीं है कि हम बाबा हैं ही नहीं हम तो ढाबा हैं। लेकिन धन्य है भारत धन्य है हिंदू। आगे कथावाचक कहते हैं कि हम जब तक जिएंगे, हमारे तन में प्राण रहेंगे। हम ऐसी गलती करते रहेंगे। इस वीडियो में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनते मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें इससे पहले कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था, जिसमें वे कथा सुनने आए भक्तों को बुलडोजर खरीदने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा था कि जो लोग हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के कार्यक्रमों में पत्थर फेंक रहे हैं उनके घरों पर बुलडोजर चला देना चाहिए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वीडियो में भक्तों से कहते हैं अगर तुम अभी नहीं जागे तो ये सब तुम्हें अपने घर में भी भोगना पड़ेगा। सब हिन्दू एक हो जाओ और पत्थर मारने वालों के घर बुलडोजर चलाओ। कथावाचक कहते हैं कि कुछ दिन बाद मैं भी बुलडोजर खरीदने वाला हूं अभी पैसा नहीं है इतना वरना हम भी बुलडोजर खरीदेंगे और जो राम के काम पर और भारतीय सनातनीय संतों पर हिन्दुओं पर पत्थर चलाएगा, उसके घर पर बुलडोजर चलाएंगे। हमारी प्रार्थना है हिन्दुओं जागो...जो पत्थर तुम्हारे घर पर फेंके उसके घर जेसीबी लेकर चलो, क्योंकि ये भारत सनातनियों का है और सनातनियों के देश में यदि राम की यात्रा पर रामनवमी पर कोई पत्थर मार दे बुजदिलों, कायरों जग जाओ,सब हिंदु अपने हाथ में हथियार उठा लो। कह दो हम सब हिन्दू एक हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार आखिर कब तक गिराएगी बुलडोजर से हिन्दुओं को गिराना पड़ेगा। जब हर हिन्दू गिराने की क्षमता रखेगा तो पत्थर मारने वाले अपने सिर में पत्थर मारकर जय-जय हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



बता दें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पुजारी और कथावाचक हैं। उनको मानने वालों की संख्या करोड़ो में हैं। कम समय में ही वे बहुत प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके हैं। उनके बारे में ये भी कहा जाता है कि वे बिना किसी व्यक्ति से बात किए उस व्यक्ति की समस्या बता देते हैं। हर मंगलवार को छतरपुर जिले के गड़ा गांव में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगाता है। जहां देश के विभिन्न राज्यों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed