फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Babu Singh commissioner and Tarun Bhatnagar Shahdol collector

MP News: बाबू सिंह कमिश्नर और तरुण भटनागर होंगे शहडोल कलेक्टर, राज्य सरकार ने की प्रशासनिक सर्जरी

Fri, 15 Mar 2024 03:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 15 Mar 2024 03:10 PM IST
सार

शहडोल में नए कलेक्टर के रूप में तरुण भटनागर की पदस्थापना की गई है। इसके अलावा संभागायुक्त शहडोल संभाग के रूप में बाबू सिंह जागोद की पदस्थापना की गई है।

विज्ञापन
Babu Singh commissioner and Tarun Bhatnagar Shahdol collector
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने देर रात प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 37 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए। जारी सूची के अनुसार  संभागायुक्त शहडोल के रूप में बाबू सिंह जामोद और कलेक्टर तरुण भटनागर की पदस्थापना की गई है। उक्त सूची में जहां एक ओर शहडोल कलेक्टर वंदना वैध का स्थानांतरण सचिवालय भोपाल में किया गया। वहीं, शहडोल में नए कलेक्टर के रूप में तरुण भटनागर की पदस्थापना की गई है। इसके अलावा संभागायुक्त शहडोल संभाग के रूप में बाबू सिंह जागोद की पदस्थापना की गई है।  

विज्ञापन


विदित हो कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासनिक कसावट की जा रही है। इसमें एक स्थान पर तीन वर्षों से जमे अधिकारियों को हटाने के साथ साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा अपनी पसंद के अधिकारियों को पदस्थ किया जा रहा है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के समय जिलों मे पदस्थ रहे अधिकांश अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें हटाकर नए अधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही है। इनमें राज्य प्रशासनिक सेवाओं के साथ साथ आईएएस, आईपीएस समेत सचिव स्थर के अधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed