{"_id":"65e7e252492aa134e1056b98","slug":"baba-mahakal-dressed-as-lord-shiva-and-shri-krishna-vijender-singh-visited-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भगवान शिव और श्रीकृष्ण के रूप में सजे बाबा महाकाल, विजेंदर सिंह ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भगवान शिव और श्रीकृष्ण के रूप में सजे बाबा महाकाल, विजेंदर सिंह ने किए दर्शन
Wed, 06 Mar 2024 08:56 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 06 Mar 2024 08:56 AM IST
सार
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि एकादशी की भस्मआरती में बाबा महाकाल के दरबार में शैव और वैष्णव संप्रदाय का समागम दिखाई दिया। बाबा महाकाल का शिव और श्रीकृष्ण के रूप श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
एकादशी पर कीजिए बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज फाल्गुन कॄष्ण पक्ष की एकादशी पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से जलाभिषेक किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम जल अर्पित कर कपूर आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा महाकाल को रजत का मुकुट और रुद्राक्ष व पुष्पों की माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि एकादशी की भस्मआरती में बाबा महाकाल के दरबार में शैव और वैष्णव संप्रदाय का समागम दिखाई दिया। बाबा महाकाल का शिव और श्रीकृष्ण के रूप श्रृंगार किया गया। इसके बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।
