{"_id":"62ea448d97930f6601579cf1","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-congress-s-attack-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azadi Ka Amrit Mahotsav: कांग्रेस का BJP पर हमला, डॉ. गोविंद सिंह बोले- BJP पहले संघ कार्यालय पर तिरंगा लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azadi Ka Amrit Mahotsav: कांग्रेस का BJP पर हमला, डॉ. गोविंद सिंह बोले- BJP पहले संघ कार्यालय पर तिरंगा लगाए
Wed, 03 Aug 2022 09:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 03 Aug 2022 09:50 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में बीजेपी के तिरंगा अभियान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि बीजेपी नेता सबसे पहले संघ कार्यालय में तिरंगा लगाए।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र सरकार के तिरंगा अभियान को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भाजपा के तिरंगा अभियान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा तिरंगे बेचकर उसका अपमान कर रही है। अगर भाजपा को वाकई में तिरंगा अभियान चलाना है तो उसके नेताओं को सबसे पहले संघ कार्यालय पर जाकर तिरंगा फहराना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि झंडे बेचकर भाजपा तिरंगे का अपमान कर रही है। महात्मा गांधी ने देश को तिरंगे के नीचे खड़ा किया था। भाजपा झंडे का व्यापार कर रही है। साथ ही आरोप लगाया कि संघ कार्यालय में तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। बता दें केंद्र सरकार ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने प्रेरित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने डेढ़ करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य तय किया है। हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए सुविधा केंद्र भी खोले जा रहे हैं।