फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   audience expressed their opinion amid protest against Pathaan film in Gwalior Madhya Pradesh

Pathaan: फिल्म देशभक्ति से ओतप्रोत, शाहरुख-दीपिका की जोड़ी ने जीता दिल; थियेटर से बाहर निकले दर्शकों ने दी राय

Wed, 25 Jan 2023 03:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Jan 2023 03:42 PM IST
सार

अमर उजाला से बातचीत करते हुए दर्शकों ने कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके कारण इसका विरोध किया जा रहा है। यह फिल्म देशभक्ति से ओतप्रोत है और इस फिल्म का एक भी ऐसा कोई सीन नहीं है जिस पर आपत्ति जताई जाए। 

विज्ञापन
audience expressed their opinion amid protest against Pathaan film in Gwalior Madhya Pradesh
मॉल में पठान फिल्म देखने पहुंचे लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ग्वालियर समेत आज पूरे देशभर में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर हिंदूवादी संगठन देशभर में जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं ग्वालियर में भारी सुरक्षा के बीच दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। ग्वालियर के डीडी मॉल में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों को पीछे के रास्ते से एंट्री दी जा रही है और वहीं से उन्हें बाहर निकाला जा रहा है।

विज्ञापन

 
इस फिल्म में ऐसा क्या है जिसके कारण इसको इतना विरोध झेलना पड़ रहा है। इसे लेकर दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद अमर उजाला के साथ अपने विचार साझा किए। दर्शकों ने अलग-अलग राय दी। किसी ने इस फिल्म को देशभक्ति से ओतप्रोत बताया, वहीं किसी ने इस फिल्म को शाहरुख खान की सबसे अच्छी मूवी होने का दावा किया।
विज्ञापन


'पहले फिल्म देखें फिर कोई फैसला लें'
अमर उजाला से बातचीत करते हुए दर्शकों ने कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके कारण इसका विरोध किया जा रहा है। यह फिल्म देशभक्ति से ओतप्रोत है और इस फिल्म का एक भी ऐसा कोई सीन नहीं है जिस पर आपत्ति जताई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कुछ दर्शकों ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को अपना पसंदीदा अभिनेता बताया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म मनोरंजन से पूरी तरह भरपूर है और कुछ ऐसे सीन हैं जो देशभक्ति से ओतप्रोत हैं। इसलिए इसका विरोध करना सही नहीं है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे पहले इस फिल्म को देखें, उसके बाद फिल्म के बारे में कोई फैसला लें।

दर्शकों ने कहा कि पठान में अनेक ट्विस्ट हैं। इसकी कहानी से लेकर डायलॉग तक और गीत से लेकर संगीत तक का संयोजन इतना परफेक्ट है कि हम लोगों ने इसे पूरी तरह से एन्जॉय किया। फिल्म में आर्मी को लेकर बहुत ही गौरवशाली ढंग से दृश्य फिल्माए गए हैं और डायलॉग से राष्ट्रप्रेम महसूस होता है। पठान मूवी फुल एंटरटेनमेंट देने वाली है। 

'जिन बातों का विरोध हो रहा वैसा कुछ भी इसमें है ही नहीं'
पहले दिन पहला शो देखकर निकले दर्शकों में से ज्यादातर को सलमान खान और टाइगर श्रॉफ के कैमियो रोल में की गई एक्टिंग भी बहुत पसंद आई। वहीं, दीपिका पादुकोण की एक्टिंग पर तो सब फिदा दिखे। मूवी देखकर निकले सभी दर्शकों ने एक स्वर में कहा कि विरोध बेवजह है, क्योंकि जिन बातों का विरोध किया जा रहा है वैसा कुछ भी इसमें है ही नहीं। 


ग्वालियर में आज सुबह तीनो मल्टीप्लेक्स में पठान मूवी रिलीज हुई। हालांकि तड़के सुबह से ही शहर में पड़ रहे पानी के कारण पहले शो में ज्यादा दर्शक नहीं जुटे। इसकी एक बजह बजरंग दल द्वारा सुबह से ही डीडी मॉल के बाहर किया जा रहा विरोध प्रदर्शन भी था। सभी मॉल के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। बजरंग दल के कार्यकर्ता मॉल के बाहर चक्काजाम कर रहे हैं और एलान कर रहे हैं कि वे मूवी नहीं चलने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed