फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Atiq Ahmed: Controversial speech of MP's Agriculture Minister, said- Kamal Nath's relatives died

अतीक अहमद: मप्र के कृषि मंत्री के विवादित बोल, कहा- कमलनाथ के रिश्तेदार मर गए, इसलिए उन्हें तकलीफ हो रही

Sun, 16 Apr 2023 10:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 10:57 PM IST
सार

प्रदेश के कृषि और खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने विवादित बयान दिया है। अतीक अहमद की हत्या मामले में सवाल उठाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर टिप्पणी की है। पटेल ने यहां तक कह दिया कि कमलनाथ के रिश्तेदार मर गए हैं, इसलिए उन्हें तकलीफ हो रही है। 

विज्ञापन
Atiq Ahmed: Controversial speech of MP's Agriculture Minister, said- Kamal Nath's relatives died
कृषि मंत्री कमल पटेल ने विवादित बयान दिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन पहुंचे कृषि मंत्री ने अतीक हत्याकांड पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अतीक का रिश्तेदार बता दिया। कृषि मंत्री कमल पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कमलनाथ के रिश्तेदार मर गए। इनके सब माई बाप मर गए। इनका वोट बैंक खत्म हो गया इसलिए इनको तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के कृषि और खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल रविवार को खरगोन प्रवास पर रहे। वे एक निजी मेडिकल साइंस कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने खरगोन आए थे। तब उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। कृषि मंत्री ने कहा कि पुलिस पर जिन्होंने हमला किया और उनका एनकाउंटर हुआ वो सही है। हत्या किसी की भी हो वो गलत है, लेकिन जो समाज को नही मानते, कानून को नहीं मानते, देश को नहीं मानते उन्हें इस देश में रहने का अधिकार है क्या। जिन लोगों ने मारा उनके खिलाफ कानून के तहत कार्यवाही होगी उन्हें सजा मिलेगी।
विज्ञापन


जब कृषि मंत्री से पूछा गया कि कमलनाथ में यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं तो कृषि मंत्री ने कहा कि कमलनाथ के रिश्तेदार मर गए। इनके सब माई बाप मर गए। इनका वोट बैंक खत्म हो गया इसलिए इनको तकलीफ हो रही है। जब कश्मीर में हिंदुओं को कश्मीरी पंडितों को मार मार कर भगाया जा रहा था। जब कांग्रेस के नेताओं ने कोई एक स्टेटमेंट दिया क्या। जब हमारे देश में हमारे ही लोगों को मारा जा रहा था तब इनको तकलीफ नहीं हुई तब हम सड़कों पर आते थे। अब जब देशद्रोही, गुंडे, बदमाशों का सफाया हो रहा है तो इनको तकलीफ हो रही है। इससे ही समझ जाओ कि कांग्रेस किसके साथ है, देशद्रोहियों के साथ है कि, गुंडों के साथ है। कि देशभक्तों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि हमारे लिए पहले देश है। समाज पार्टी फिर मैं। इनके लिए सिर्फ कुर्सी है। गांधी भी नकली। एक परिवार के लिए पूरे देश को बर्बाद कर दिया। आजादी को 75 साल हो गए। कांग्रेस ने 60 साल राज किया ये (अतीक अहमद की तरफ इशारा करते हुए) कहां से हो गए, कांग्रेस के राज में हुए। पूरा देश गरीब कर दिया। मोदी जी जबसे आए गांव गांव किसान को मजबूत किया। गरीब को मजबूत किया। इन्होंने 60 साल में एक शौचालय नहीं बनाया। किसी को एक गैस चूल्हा नहीं दिया। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की। बिजली नहीं दी, लेकिन हमारी सरकार ने 8 साल में इतना कर दिया कि 60 साल पर ये 8 साल भारी हैं।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed