{"_id":"630111ad0cd06c16be716e0a","slug":"asked-for-train-delay-information-on-rail-app-got-the-answer-what-is-going-on-with-your-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: रेल एप पर ट्रेन लेट की जानकारी मांगी, जवाब मिला- आपके पिताजी का क्या जा रहा है, तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: रेल एप पर ट्रेन लेट की जानकारी मांगी, जवाब मिला- आपके पिताजी का क्या जा रहा है, तीन निलंबित
Sat, 20 Aug 2022 10:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:24 PM IST
सार
एप के माध्यम से एक यात्री ने गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के समय को लेकर जानकारी मांगी थी, तब यात्री को जवाब मिला कि आपके पिताजी का क्या जा रहा है।
विज्ञापन
सारा वाकया रतलाम रेलवे स्टेशन का है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल में एक बड़ा विचित्र वाकया घटित हुआ है। आमजन की मदद के लिए बने रेल मदद एप पर जब एक यात्री ने ट्रेन लेट की जानकारी मांगी तो उसे रेलवे की ओर से जवाब मिला कि मिला आपके पिताजी का क्या जाता है। इस बात की जानकारी रेलवे के आला अफसरों को मिलने के बाद तीन रेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने की।
यह पूरा मामला रेलवे के रेल मदद एप का है। एप के माध्यम से एक यात्री ने गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के समय को लेकर जानकारी मांगी थी, तब यात्री को एप के माध्यम से जवाब मिला कि आपके पिताजी का क्या जा रहा है। यह जवाब पढ़कर पैसेंजर भी हैरत में पड़ गया। रेलकर्मियों की इस अभद्र भाषा में मिले जवाब की शिकायत यात्री ने तत्काल रेल मंत्रालय को ट्वीट कर दी। रेल मंत्रालय ने रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों को यह जवाब भेजा तो इस देखकर रतलाम रेल मंडल में हड़कंप मच गया। इसके बाद ऑपरेटिंग विभाग के तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
इस पूरी की घटना को लेकर स्वयं डीआरएम ने पुष्टि की है। विभाग के कुछ कर्मचारी इस मामले में लीपापोती करते हुए इसे मानवीय भूल बताकर गलत कॉपी पेस्ट किए जाने की भी बात कहने लगे हैं। मामला आमजन के सामने आने के बाद हर कोई रेलवे के जिम्मेदारों को कोस रहे हैं। वहीं रेलवे ने भी अपनी साख को बचाने के लिए तीन कर्मचारियों को निलंबित कर आमजन को मैसेज देने कि कोशिश कि है यात्रियों से इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।