फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Asia's largest plant in Indore: CNG will be made from wet waste, city buses will run ... the corporation will have an annual income of about 1.5 crores

एशिया का सबसे बड़ा प्लांट इंदौर में: गीले कचरे से बनेगी सीएनजी, चलेंगी सिटी बसें...निगम को सालाना होगी करीब डेढ़ करोड़ की आय

Sat, 27 Nov 2021 12:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 12:54 PM IST
सार

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब कचरे से सीएनजी बनाई जाएगी। इस गैस से सिटी बस चलेंगी। कचरे से गैस बनाने वाला यह एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। नगर निगम को इससे करीब डेढ़ करोड़ रुपए की सालाना आय होगी और सस्ती सीएनजी मिलेगी। 

विज्ञापन
Asia's largest plant in Indore: CNG will be made from wet waste, city buses will run ... the corporation will have an annual income of about 1.5 crores
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब कचरे से सीएनजी बनाई जाएगी। इस गैस से सिटी बस चलेंगी। कचरे से गैस बनाने वाला यह एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। नगर निगम को इससे करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सालाना आय होगी और सस्ती सीएनजी मिलेगी। 
विज्ञापन


सीएनजी बनाने का यह प्लांट देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर है। बुधवार को सांसद शंकर लालवानी ने इस प्लांट का निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल भी उनके साथ मौजूद थीं।  इस प्लांट से 550 टन घरेलू गीले कचरे से करीब 18 हजार लीटर बायो सीएनजी  प्रतिदिन बनाई जाएगी। इस गैस का उपयोग नगर निगम अपनी सिटी बसों को चलाने एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा। भारत के सबसे स्वच्छ शहर का चार बार खिताब हासिल कर चुके इंदौर के लिए यह एक और अनूठी उपलब्धि होगी। पूरे देश में यह पहला ऐसा प्लांट होगा जहां शहर से इकट्ठा किए हुए कचरे से सीएनजी बनाई जाएगी और उससे बसें चलाई जाएगी।
विज्ञापन


पीपीपी मॉडल के तहत किया स्थापित
सांसद शंकर लालवानी ने बताया यहां के कई पार्ट्स विदेशों से आने वाले थे लेकिन कोविड के कारण इसमें देरी हुई है। लेकिन समय पर इसे पूरा करने के प्रयास जारी है। इस प्लांट के उद्धाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगे। यह प्लांट अगले माह से सीएनजी का उत्पादन प्रारंभ कर देगा। इसे पीपीपी मॉडल के तहत लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से एनवायरमेंटल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड दिल्ली द्वारा स्थापित किया गया है। नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि वर्तमान में शहर से लगभग 610 मीट्रिक टन गीला कचरा प्रतिदिन निकल रहा है जिसमें से 550 मीटर टन कचरे से सीएनजी गैस बनाई जाएगी। कंपनी से हुए अनुबंध के तहत 50 प्रतिशत सीएनजी कंपनी द्वारा बाजार दर से पांच रुपये प्रति लीटर कम दर पर नगर निगम को दी जाएगी। इससे शहर की सिटी बसें चलाई जाएंगी। वहीं इस प्लांट से नगर निगम को प्रतिवर्ष लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की आय भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed