फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Woman gang-raped overnight after tying her hands and feet in Ashoknagar; thrown in field in critical condition

MP Crime: महिला के हाथ-पैर बांधकर रात भर किया सामूहिक दुष्कर्म; फिर गंभीर हालत में खेत में फेंक फरार हुए आरोपी

Sun, 01 Oct 2023 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Oct 2023 07:56 PM IST
सार

Ashoknagar News: एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला के हाथ बंधे थे। पीड़ित महिला ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर उसके हाथ पैर बांध दिए। अंधेरा होने पर एक जगह गाड़ी रोककर फिर उसके साथ दरिंदगी करते रहे।

विज्ञापन
Woman gang-raped overnight after tying her hands and feet in Ashoknagar; thrown in field in critical condition
अशोकनगर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के शाडोरा थाने के म्यापुर गांव के पास एक महिला खेत में पड़ी मिली। वह घायल और बदहवास सी हालत में थी। पीड़ित महिला ने बताया है कि चार लोग उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए और रात भर उसके साथ दरिंदगी की। उसके बाद आरोपी सुबह उसे बदहवास हालत में एक खेत में छोड़कर भाग गए। मामला अशोकनगर जिले के शाडोरा का है। सूचना के मिलने के बाद पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इलाज के लिए अस्पताल गई थी पीड़ित महिला
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह मुहासा गांव की रहने वाली है। वह ईसागढ़ के पास वहेरिया स्थित आनंदपुर ट्रस्ट की अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। वहीं से एक पुलिया के पास से चार लोगों ने उसका अपहरण किया और रात भर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे किसी हथियार से जख्मी भी किया गया।
विज्ञापन


गाड़ी में महिला से रात भर की दरिंदगी
वहीं, एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला के हाथ बंधे थे। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर उसके हाथ पैर बांध दिए। अंधेरा होने पर एक जगह गाड़ी रोककर फिर उसके साथ दरिंदगी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला के पति से बदला लेने की आशंका
मामले की जांच में सामने आया कि पीड़ित महिला का पति हत्या के एक मामले में आरोपी है। उस पर एक साल पहले बादाम लोधी नाम के शख्स की हत्या का आरोप है। इसे लेकर उस पर इंदार थाने में मामला दर्ज है। गैंगरेप का एक आरोपी देवेंद्र इस हत्याकांड में गवाह है। वहीं, आरोपी शैलेंद्र और मन्ना लोधी मृतक बादाम लोधी के परिजन हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या का बदला लेने की नीयत से आरोपी की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं, एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया है कि महिला की शिकायत के आधार पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed