फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Two girls slapped the statue of Veerangana Ambati Bai Lodhi in Ashoknagar Hindi News

MP: रील के चक्कर में मुसीबत में फंसी दो लड़कियों की रियल लाइफ, वीरांगना की प्रतिमा को मारे थे थप्पड़, गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 04:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Feb 2025 04:21 PM IST
सार

Ashoknagar Hindi News: मुंगावली थाना पुलिस ने बताया कि वीरांगना का अपमान करने की शिकायत के बाद दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। उनका अपराध जमानती था, इसलिए थाने से ही जमानत ले ली गई। उन्हें दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Two girls slapped the statue of Veerangana Ambati Bai Lodhi in Ashoknagar Hindi News
प्रतिमा को थप्पड़ मारती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ashoknagar News Today:  मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़किया वीरांगना की प्रतिमो को थप्पड़ मार रही हैं। दोनों लड़कियों ने रील बनाने के लिए ऐसा किया, जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। लेकिन, यह वीडियो वायरल हो गया और फिर लड़कियों की इस हरकत का विरोध शुरू हो गया। जिसके बाद पुलिस ने लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया।         

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो अशोकनगर जिले के चंदेरी बायपास गणेश शंकर ताल पर स्थित महान वीरांगना अंबती बाई लोधी की प्रतिमा के साथ की गई अपमानजनक हरकत का था। वीडियो में मुस्लिम समाज की दो लड़कियां प्रतिमा के चेहरे पर थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जलोधी समाज ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान सिंह लोधी ने मुंगावली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी समाज की एक महान स्वतंत्रता सेनानी थीं। वह समाज की प्रतिष्ठित आदर्श हैं। इस घटना से लोधी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, इससे समाज में गहरा आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


रील बनाने के लिए मारे थप्पड़
शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहीं महिलाओं की पहचान नाजिया पुत्री बादशाह और निगार पुत्री अनवर खान के रूप में की गई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई। बताया गया कि दोनों लड़कियों ने रील बनाने के चक्कर में ऐसा किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानती अपराध था 
मुंगावली थाना पुलिस ने बताया कि वीरांगना का अपमान करने की शिकायत के बाद दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। उनका अपराध जमानती था, इसलिए थाने से ही जमानत ले ली गई। दोनों लड़किया को दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed