फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   AshokNagar News: 11 laborers electrocuted in Kanha National Park ladder collided with high tension line

AshokNagar: हाईटेंशन लाइन से टकराई सीढ़ी, कान्हा नेशनल पार्क में 11 मजदूरों को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

Sun, 16 Feb 2025 09:50 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Feb 2025 09:50 AM IST
सार

कान्हा नेशनल पार्क में क्रिकेट मैदान बनाने के दौरान 11 मजदूरों को करंट लग गया। काम कर रहे मजदूर एक लोहे की सीढ़ी को दूसरी जगह ले जा रहे थे, इस वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। जिससे यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
AshokNagar News: 11 laborers electrocuted in Kanha National Park ladder collided with high tension line
अस्पताल में भर्ती मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कान्हा नेशनल पार्क में क्रिकेट मैदान बनाने के दौरान 11 मजदूरों को करंट लग गया। मजदूर एक लोहे की सीढ़ी को स्थानांतरित कर रहे थे, जो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। घटना कोलूआ रोड स्थित कान्हा नेशनल पार्क में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीढ़ी के हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही सभी मजदूरों को करंट का झटका लगा। मौके पर मौजूद कुछ युवकों की सूझबूझ से सभी को तुरंत सुरक्षित तरीके से बचा लिया गया और फिर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


यह हुए घायल
हादसे में घायल हुए मजदूरों में शंकर कॉलोनी के रामवीर (40), मनीष (19), आनंद सिंह (30), सुंदरम (18), धनपाल (24) और चरण सिंह (42), जमाखेड़ी के नीलेश (30), मोतीलाल (40) और सुमित (17) व तुलसी सरोवर कॉलोनी के लल्लीराम (26) शामिल हैं। घायलों ने बताया कि सीढ़ी भारी होने के कारण उसे उठाने में कई लोग लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के आदेश दिए
चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए सुरक्षा मानकों की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed