फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar: Bees attacked the old woman who went to bathe in the well, four family members who went to save her were also injured.

अशोकनगर: कुएं पर नहाने गई वृद्धा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, बचाने गए परिवार के चार लोग भी घायल

Sat, 11 Dec 2021 12:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 12:38 PM IST
सार

जिले के आमखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले में 5 लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
 

विज्ञापन
Ashoknagar: Bees attacked the old woman who went to bathe in the well, four family members who went to save her were also injured.
मधुमक्खियों के हमले में वृद्ध महिला घायल हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमखेड़ा गांव में घर के पास बने कुएं पर नहा रही वृद्ध महिला मैदाबाई पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। महिला को बचाने गए अन्य परिजनों पर भी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया, जिससे 5 लोग घायल हो गये जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है ।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार राजपुर कस्बे के पास आमखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर के समय वृद्ध महिला मैदाबाई कुएं पर नहा  रही थी। कुएं के पास लगे पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। अचानक से मधुमक्खियों ने वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीखें सुनकर बेटा-बहू एवं पोती बचाने पहुंचे तो उन पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से पोती प्रीति कुशवाहा (16), बेटा तोलाराम कुशवाहा, कल्लू कुशवाह एवं सुरेश कुशवाह घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से वृद्ध महिला मैदाबाई, प्रीति और तुलाराम की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed