फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Artist staging Ramlila attacked with knives

MP News: रामलीला मंचन कर रहे कलाकार पर चाकुओं से हमला, इलाज दौरान मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

Wed, 03 Jan 2024 07:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Jan 2024 07:55 AM IST
सार

MP News: कटनी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक की हत्या रामलीला मंचन दौरान अज्ञात तत्वों द्वारा कर दी गई। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने डायल 100 से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Artist staging Ramlila attacked with knives
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कांटी का बताया गया है। जहां पिछले एक सप्ताह पहले से चल रही रामलीला की तैयारी में जुटे 23 वर्षीय राजेंद्र पिता जगपति सिंह राठौर को मंचन के दौरान उसे नीचे बुलाया गया और उसपर 3 अज्ञात लोगों ने चाकुओं से दनादन वार करते हुए युवक को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


शव रखकर चक्का-जाम
वहीं मौके पर पहुंची बड़वारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। हालांकि बेटे की मौत से अक्रोशित जगपति ठाकुर के परिवार ने पूरे गांव सहित सड़क पर शव रखकर चक्का-जाम कर दिया और मांग करने लगे की आरोपियों के घर गिराकर उन्हे फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन


पुलिस के द्वारा की जा रही जांच
वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे एएसपी मनोज केड़िया ने मामला शांत करवाते हुए मृतक युवक के परिजनों को बताया कि युवक की हत्या करने वाले तीनों आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी हुई है। वहीं आरोपियों के घर गिराने और फांसी की मांग पर एक सप्ताह में जांच करवाते हुए न्याय उचित कार्रवाई करने की समझाइश देते हुए शव को उठवाते हुए चक्का जाम खुलवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed