फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Arrested for molesting a minor by entering Satna house

Satna: घर में घुसकर छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार, चाकू दिखाकर की अश्लील हरकत, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 01:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 08 Jun 2023 01:15 PM IST
सार

सतना शहर में एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने घर में घुसकर नाबालिग को चाकू दिखाकर अश्लील हरकत की। धमकी दी कि अगर वह उसे प्यार नहीं करेगी और शोर मचाएगी तो वह उसे चाकू मार देगा। 

विज्ञापन
Arrested for molesting a minor by entering Satna house
छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सतना शहर में चाकू दिखाकर एक नाबालिग के साथ छेड़खानी करने और उसे धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबू बंसकार ने चार जून को नाबालिग के घर में घुसकर उसके गले पर चाकू रख दिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने नाबालिग से कहा कि अगर वह उसे प्यार नहीं करेगी और शोर मचाएगी तो वह उसे चाकू मार देगा। आरोपी ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसे जान से मार देने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शहर के बजरहा टोला में दबिश देकर आकाश उर्फ बाबू बंसकार पिता मुन्ना बंसकार 24 वर्ष निवासी बजरहा टोला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शाम के वक्त वह घर पर थी तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो सामने आरोपी बाबू बंसकार खड़ा था। वह नाबालिग को धक्का देकर घर के अंदर दाखिल हो गया और उसने चाकू निकाल कर पीड़िता के गले पर रख दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और बजरहा टोला में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed