फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Arrested fake police officer use cm helpline female tantrik chhotu maharaj said join me in police dept in indore

इंदौर: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाला आरोपी करता था सीएम हेल्प लाइन का इस्तेमाल, नोटों की बारिश के लिए तांत्रिक के पास जमा करवाता था धन

Tue, 19 Oct 2021 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 19 Oct 2021 10:41 AM IST
सार

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।  एसपी आशुतोष बागरी ने बताया है कि रवि सोलंकी उर्फ राजवीर जितने भी रुपये महिलाओं से लेता था। उन रुपयों को छोटू महाराज नामक महिला तांत्रिक को देता था। इतना ही नहीं सीएम हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी करता था। 

विज्ञापन
Arrested fake police officer use cm helpline female tantrik chhotu maharaj said join me in police dept in indore
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल

विस्तार

इंदौर में फर्जी पुलिस अधिकारी पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। एसपी आशुतोष बागरी ने बताया है कि रवि सोलंकी उर्फ राजवीर ने खुलासा किया है कि वह जितने भी रुपये महिलाओं से लेता था। उन रुपयों को छोटू महाराज नामक महिला तांत्रिक को देता था। महिला तांत्रिक द्वारा उसे नोट की बारिश का लालच दिया गया था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस अधिकारियों से  बताया कि मुझे पुलिस में भर्ती कर लीजिए जिससे मैं आपको हर सूचना प्रदान करता रहूंगा। 

विज्ञापन


एसपी आशुतोष बागरी ने कई घंटे तक पूछताछ की जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। आरोपी शहर के विजय नगर लसूडिया हीरा नगर खजराना थाना क्षेत्र में है लोगों को ठगी का शिकार बनाता था कई बार आरोपी जब उन्हें बताता था कि वह एक अंडरकवर एजेंट है। तो कई लोग उसे फोन पर शिकायत भी लिखवाते थे। जहां रवि उन शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कर देता था और पीड़ित व्यक्ति की शिकायत का हल होने पर बताता था कि उसने समस्या का समाधान करवा दिया।
विज्ञापन


तांत्रिक को देता था रुपया
थाना प्रभारी तहजीब काजी ने आरोपी से रुपये ठगने के बारे में पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि इन रुपयों को वह तांत्रिक छोटू महाराज के पास लेकर जाता था। उससे वह नोटों की बारिश करने के लिए कई तंत्र क्रियाओं का सामान भी मंगाया था कुछ समय पहले वह इंदौर के समीप माचल स्थित श्मशान घाट गए थे। जहां पर छोटू बाबा के साथ अन्य दो व्यक्ति भी थे जहां पर नोटों की बारिश की बात हुई थी, लेकिन बाबा द्वारा किसी आत्मा को दिखा कर वहां से उसे वापस ले आए लेकिन नोटों की बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई थाना क्षेत्रों में रवि का था रसूख
पुलिस पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि कैसे वह अपना जाल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फैला रखा था। रवि का रसूख इतना बढ़ा हुआ था कि क्षेत्रों के लोग इसे फोन कर सूचना देते थे।  गांजा बेचने वाले जुआ सट्टा खेलने वालों के नाम पते देते थे। वहीं कई लोग उसे रेड डालने की जब बात करते थे तो रवि वहां नहीं जाता था। और कहां देता था कि मैं अभी दूसरे थाने पर हूं तुम तुरंत 100 नंबर पर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा दो।  मैं  वरिष्ट अधिकारी को कह देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed