फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   digvijay singh gets bail

फर्जी नियुक्ति केस में दिग्विजय को मिली जमानत

Sat, 27 Feb 2016 05:36 PM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh gets bail

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह विधानसभा फर्जी नियुक्ति मामले में अदालत से जमानत मिल गयी है।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को अदालत के सामने पेश हुए। अदालत ने उनके खिलाफ खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कांग्रेस महासचिव के अदालत में उपस्थित न होने के बाद कोर्ट ने यह वारंट जारी किया था।

इससे पहले शुक्रवार दोपहर को मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में फर्जी नियुक्तियों के मामले में भोपाल पुलिस ने दिग्विजय सहित आठ आरोपियों के खिलाफ जिला अदालत में चालान पेश किया।
विज्ञापन


पिछले साल जहांगीराबाद पुलिस ने दिग्विजय सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध तरीके से नियुक्ति का आरोप

digvijay singh gets bail

इससे पूर्व दिग्विजय से सीएसपी ऑफिस में करीब पांच घंटों तक लगातार पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे करीब 94 सवाल पूछे गए थे। मध्य प्रदेश में सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच चल रहे शह और मात के खेल के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सहित 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दिग्विजय पर आरोप है कि उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान विधानसभा में अवैध तरीके से नियुक्तियां हुईं। इन नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं। राज्य सरकार ने शिकायतों की जांच कराई, जिसमें 17 लोगों की संलिप्तता पाई गई।

बताया गया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा के उपसचिव ने 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। पुलिस ने एक कदम आगे बढ़कर 19 लोगों को आरोपी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed