{"_id":"5b641a874f1c1b9b3e8b4dc3","slug":"apple-store-robbery-in-indore-millions-rupees-of-mobile-phone-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में एप्पल के शो-रूम पर चोरों का धावा, लाखों के मोबाइल फोन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में एप्पल के शो-रूम पर चोरों का धावा, लाखों के मोबाइल फोन चोरी
भाषा, इंदौर
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की व्यवसायिक नगरी इंदौर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अलसुबह यहां नकाबपोश बदमाशों ने एप्पल फोन के शो-रूम से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात शो-रूम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
तुकोगंज पुलिस थाने के एक निरीक्षक ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने शो-रूम में दाखिल होने के लिये मुख्य द्वार की शटर को औजारों की मदद से ऊंचा किया। शहर के पॉश इलाके में सामने आयी यह घटना आज सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच की बतायी जा रही है।
उन्होंने बताया कि शो-रूम के मालिक के मुताबिक चोर उसकी दुकान से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोनों के साथ करीब तीन लाख रुपये की नकदी भी ले उड़े। चोरी के माल का वास्तविक मूल्य पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर लगता है कि दो चोरों ने शो-रूम के अंदर पैकेट खोलकर फोनों पर हाथ साफ किया, जबकि तीन-चार बदमाश दुकान के बाहर पहरा दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। संदेह है कि इस वारदात में शो-रूम के मालिक के किसी परिचित का हाथ है