{"_id":"65ad14273882928dda0179e3","slug":"youth-seriously-injured-after-being-hit-by-unknown-four-wheeler-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
Sun, 21 Jan 2024 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 21 Jan 2024 06:25 PM IST
सार
Anuppur: शहर के पुराने आरटीओ के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वाहन की ठोकर से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना अंतर्गत पुराने आरटीओ के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भारत पिता राम अवतार यादव (35) निवासी खमहरिया जो अपनी बाइक से अनूपपुर बाजार से अपने घर खमहरिया के लिए निकला था तभी पुराने आरटीओ ऑफिस के पास अज्ञात तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने ठोकर मार दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इस मामले में कोतवाली पुलिस के द्वारा चार पहिया वाहन की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
