{"_id":"65b62820019057ceec0b6cc9","slug":"youth-assaulted-for-raising-jai-shri-ram-slogan-in-anuppur-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: जय श्री राम नारा लगाने पर युवकों के साथ मारपीट, सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: जय श्री राम नारा लगाने पर युवकों के साथ मारपीट, सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय किया हमला
Sun, 28 Jan 2024 03:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:41 PM IST
सार
घटना के बाद पीड़ितों ने शिकायत कोतमा थाने में दी है। शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अनूपपुर थना
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम में जय श्री राम का नारा लगाने पर युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ितों ने शिकायत कोतमा थाने में दी है। शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता नवीन दीवान निवासी वार्ड क्रमांक 5 पुरानी बस्ती ने शिकायत में बताया कि ग्रीनलैंड स्कूल कोतमा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में से लौट रहे थे। तभी हारून टाल के पास रास्ते में सोहराब अशर्फी, सिफान मंसूरी, फरहान मंसूरी में रास्ते में रोक कर गाली-गलौज करने लगे। सोहराब अशर्फी ने नवीन से जय श्री राम का नारा लगाने पर नाराजगी जताते हुए मारपीट की। इसी दौरान शिफान मंसूरी तथा फरहान मंसूरी ने भी मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मारपीट की वजह से नवीन दीवान को गर्दन, बाय कान, पीठ में तथा ऋषभ सोनी के सर चेहरे गले तथा पीठ में चोट से लगी है। अजय सिंह राणा के चेहरे पर चोट लगी है। इस मामले में कोतमा थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह मरावी ने बताया कि मारपीट पर शिकायत मिलने पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
