फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   young man who went to take a bath in the river went missing, a search operation continued till late evening.

अनूपपुर: नहाने के दौरान बमराड़ नदी में कूदा युवक, फिर नहीं निकला बाहर; एसडीईआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू

Sun, 27 Sep 2026 07:21 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 07:21 AM IST
सार

अनूपपुर के मौहरी में 35 वर्षीय देव सिंह नहाने के दौरान बमराड़ नदी में कूदने के बाद लापता हो गया। तेज बहाव के चलते एसडीईआरएफ ने करीब एक घंटे तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह फिर सर्च अभियान शुरू होगा।

 

विज्ञापन
young man who went to take a bath in the river went missing, a search operation continued till late evening.
युवक की तलाश करती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम

विस्तार

राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम मौहरी में शनिवार दोपहर नहाने के दौरान 35 वर्षीय युवक बमराड़ नदी में कूदने के बाद लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण करीब एक घंटे बाद रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। रविवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बरकड़े के अनुसार, ग्राम बरांझ, थाना करनपठार निवासी देव सिंह पिता गणेशा सिंह उड़ाली (35) कुछ दिन पहले अपने ससुराल ग्राम मौहरी आया था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साले बेल सिंह पिता ललुआ सिंह (28) के साथ ससुराल से करीब ढाई किलोमीटर दूर देवरी डवरा में नहाने गया था।

विज्ञापन

दोनों देवरी डवरा में नहा रहे थे। इसी दौरान साबुन लगाने के बाद देव सिंह वहां से उठकर कुछ दूरी पर बह रही बमराड़ नदी की ओर चला गया और पानी में कूद गया। इसके बाद वह नदी से बाहर नहीं निकला। साले बेल सिंह ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बैतूल के दिव्यांग तैराक रामबरन पाल ने फतह किया इंग्लिश चैनल, डोवर से फ्रांस तक लहराया तिरंगा

तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में मुश्किल
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार बारिश होने से बमराड़ नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव भी तेज है। ऐसे में युवक के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से प्रारंभिक स्तर पर उसकी तलाश की।

घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन दल के प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी के नेतृत्व में तीन एसडीईआरएफ और चार होमगार्ड जवानों की टीम करीब शाम 5 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिला मुख्यालय से घटनास्थल की दूरी करीब 80 किलोमीटर होने के कारण टीम शाम करीब 7 बजे मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे तक नदी में युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रात अधिक होने और नदी के तेज बहाव को देखते हुए सर्च अभियान बंद कर दिया गया। रविवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। रेस्क्यू टीम में अनुज कुमार, रामभरोसे सिंह, धन सिंह, सुनील सिंह, शिवप्रताप सिंह और देवेंद्र सिंह सहित एसडीईआरएफ व होमगार्ड के जवान शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed