फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Workers including Congress MP candidate Phundelal Singh are monitoring EVMs in the strong room.

Anuppur News: कांग्रेस सांसद प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह सहित कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम में कर रहे ईवीएम की निगरानी

Sun, 21 Apr 2024 08:52 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2024 08:52 PM IST
सार

शहडोल लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य के लिए 19 अप्रैल को निर्वाचन संपन्न होने के पश्चात मतगणना का कार्य अभी शेष है। कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्ट्रांग रूम परिसर में निगरानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Workers including Congress MP candidate Phundelal Singh are monitoring EVMs in the strong room.
अनूपपुर में ईवीएम की निगरानी के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को लोकसभा सदस्य के लिए मतदान हुआ है तथा 4 जून को यहां मतगणना की जाएगी। मतदान के पश्चात कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को कार्यकर्ताओं के साथ लगातार ईवीएम मशीन की निगरानी स्ट्रांग रूम पहुंचकर कर रहे हैं। रविवार को कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर स्ट्रांग रूम के बाहर लगी सीसीटीवी से स्ट्रांग रूम की गतिविधियों की निगरानी की।
विज्ञापन


कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 4 जून 2024 तक स्ट्रांग रूम परिसर में बराबर निगरानी करने के लिए जिम्मेदारी भी सौंप दी है। शहडोल लोकसभा निर्वाचन के लिए अनूपपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में विधानसभावार स्ट्रांग रूम में व्यवस्थित रूप में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखी गई है। इसकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है तथा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed