फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Villagers warn of boycotting Lok Sabha elections if road is not constructed

Anuppur News: अनूपपुर में सड़क निर्माण को लेकर अड़े ग्रामीण, चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी

Sat, 06 Apr 2024 12:26 PM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:26 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के जैतहरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ताराडन में सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीण नाराज है। उन्होंने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी प्रशासन को दी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सड़क की समस्या बताई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

विज्ञापन
Villagers warn of boycotting Lok Sabha elections if road is not constructed
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत ताराडाड में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण न होने पर नाराजगी जताई है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सूचना दी है कि यदि सड़क निर्माण नहीं होता तो चुनावों का बहिष्कार करेंगे। 

विज्ञापन


मामले के संबंध में शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक दो बैरहनी टोला में कई वर्षों से ग्रामीण निवास कर रहे हैं। यहां आज तक आवागमन के लिए सड़क का निर्माण नहीं किया जा सका है। इसके कारण बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीणों को यहां उठानी पड़ती है। ग्राम पंचायत द्वारा भी कई बार सड़क निर्माण का प्रस्ताव जनपद अधिकारियों को दिया गया। इस पर भी कोई सुनवाई नहीं होने की वजह से सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। इसी वजह से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed