फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Two smugglers arrested with 5.60 kg of marijuana,They were transporting marijuana from Odisha to Rajendragram

अनूपपुर में गांजा तस्करी का खुलासा: 5.60 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

Sun, 20 Sep 2026 02:17 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 02:17 PM IST
सार

अनूपपुर में कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी कर बाइक सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पांच पैकेटों में 5.60 किलो गांजा और बाइक जब्त की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Two smugglers arrested with 5.60 kg of marijuana,They were transporting marijuana from Odisha to Rajendragram
गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 5.60 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की गई है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 1 लाख 30 हजार 600 रुपए बताई गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 19-20 सितंबर की दरमियानी रात सूचना मिली थी कि काले रंग की बाइक क्रमांक MP 65 ZA 9670 से दो युवक गांजा लेकर अनूपपुर से राजेंद्रग्राम की ओर जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने राजेंद्रग्राम-अनूपपुर मार्ग स्थित कोयलारी तिराहे पर नाकाबंदी की। संदिग्ध बाइक के आते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों सवारों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार बंजारा (33), निवासी नौगवां, थाना राजेंद्रग्राम और सुनील उर्फ मज्जू यादव (32), निवासी पंचवटी मोहल्ला, थाना बुढ़ार के रूप में हुई। बाइक पर रखे हरे रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर पांच पैकेटों में कुल 5.60 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता: तीन साल में 36 हजार से ज्यादा मामले; दिल्ली तक पहुंचा मामला

पुलिस के मुताबिक, गांजे की अनुमानित कीमत 50,600 रुपए और बाइक की कीमत 80 हजार रुपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय अशोक एक्का ने बताया कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर अनूपपुर पहुंचे थे और इसे राजेंद्रग्राम ले जा रहे थे। कार्रवाई में थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed