{"_id":"663a2170f6c2d37e180595a0","slug":"two-killed-woman-injured-in-chatuwa-after-being-hit-by-lightning-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1671517-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चटुवा में दो लोगों की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चटुवा में दो लोगों की मौत, महिला घायल
Tue, 07 May 2024 06:26 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:26 PM IST
सार
अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत चतुआ गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर में पुलिस चौकी सरई अंतर्गत चटुवा गांव में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी पर सरई पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी सरई अंतर्गत चटुवा गांव में मंगलवार की दोपहर गांव के कुंवर सिंह बैगा के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बैगा समाज एवं गांव के अन्य ग्रामीण सम्मलित हुए थे।तभी दोपहर 12:30 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से आम के पेड़ के नीचे बैठे 38 वर्षीय रंजीत सिंह पिता कुंवर सिंह परस्ते निवासी चटुवा, 19 वर्षीय उमेश बैगा पिता ऐतू बैगा निवासी सिंहपुर, जिला शहडोल की स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 45 वर्षीया महिला विस्मतिया बैगा पति सियाराम बैगा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
महिला को इलाज के लिए किया गया दाखिल
घटना की जानकारी पर गंभीर रूप से घायल विस्मतिया बैगा को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय शहडोल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पर सरई पुलिस चौकी प्रभारी पीएस बघेल पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों मृतक शव का पंचनामा की कार्रवाई करते हुए खमरौध स्थित अस्पताल के डॉक्टर फूलसाय मरावी से पीएम की कार्रवाई कराई गई है। घटना के पश्चात वैवाहिक कार्यक्रम में जहां लोग खुशियां मनाने के लिए एकजुट हुए थे। वहीं, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से परिजनों की मौत होने से घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
