फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Truck hits auto near Chachai, two killed, four injured

Anuppur News: चचाई के पास ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, चार घायल

Wed, 15 May 2024 01:39 PM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:39 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार फ्लाई एश का परिवहन कर रहे एक एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Truck hits auto near Chachai, two killed, four injured
अनूपपुर में टक्कर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर-शहडोल मुख्य मार्ग के मध्य चचाई थाना अंतर्गत बाबाकुटी के पास बुधवार सुबह मेडियारास से काम करके 15 मजदूर लौट रहे थे। उनके ऑटो को अनूपपुर की ओर से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बालक की घटनास्थल पर तथा एक वृद्ध की जिला अस्पताल अनूपपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में चार अन्य मजदूर घायल हैं, जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


शहडोल जिले के बुढार थाना अंतर्गत खरला ग्राम पंचायत के मजदूर मेडियारास मे एक भवन के निर्माण कार्य में मजदूरी करने आए थे जो बुधवार सुबह ऑटो से लौट रहे थे। तभी चचाई के समीप बाबाकुटी के पास अनूपपुर की ओर से जा रहे फ्लाई एश का परिवहन करने वाले ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठे 17 वर्षीय किशोर रामभैया पिता भंडारी साहू निवासी टेढिया ग्राम पंचायत खरला थाना बुढार की घटनास्थल पर मौत हो गई। इसी गांव के 50 वर्षीय अमोल साय पाव की गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल अनूपपुर में मौत हो गई। घटना में 23 वर्षीय नोहरलाल पाव पिता लालमनी पाव, भगवनिया बाई पति शेखराम पाव 60 वर्ष, भीमसेन पिता उमेश पाव 19 वर्ष,सभी निवासी ग्राम टेडिया ग्राम पंचायत खरला को चोटें आई हैं, जिनका जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


15 मजदूर सवार थे ऑटो में
जिले में लगातार यातायात विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। इसके कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं घटित हो रहे हैं। बुधवार को भी 15 मजदूर ऑटो में सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। तेज रफ्तार फ्लाई एश वाहन की वजह से पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed