फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: A young man died in a horrific road accident on the highway, three deaths in a span of five days

Anuppur News: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, पांच दिनों के अंतराल में तीन मौतों ने खड़े किए सवाल

Fri, 14 Feb 2025 09:18 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Feb 2025 09:18 PM IST
सार

नेशनल हाईवे पर पांच दिनों में तीन सड़क हादसों में हुई मौतों ने सड़क सुरक्षा की पोल खोल दी। ताजा मामले में तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रक ने बाइक सवार अजय चौधरी को कुचल दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की और तेज गति वाहनों पर सख्ती के निर्देश दिए।  

विज्ञापन
Anuppur News: A young man died in a horrific road accident on the highway, three deaths in a span of five days
वह स्थान जहां पर सड़क दुर्घटना घटित हुई

विस्तार

नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों में पिछले पांच दिनों के अंदर हुई तीन मौतों ने सड़क सुरक्षा के दावे की पोल खोल दी है। शुक्रवार को कोयले से लोड ट्रक की चपेट में आने से दो पहिया वाहन सवार अजय चौधरी (20) पिता महेश चौधरी निवासी पयारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक के मौत की खबर सुनते ही हाईवे पर भारी भीड़ लग गई।

विज्ञापन


तेज रफ्तार से दौड़ाने वाले खनिज वाहन चालक के प्रति आक्रोश देखा गया। मामले की गभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान, एसडीओपी आरती शाक्य सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। एसपी ने पुलिस टीम को हाईवे पर नियमित गश्त करने के निर्देश देते हुए तेज गति से चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने घटना के बाद कोयला लोड ट्रक वाहन क्रमांक सीजी 04 पीसी 7751 को जब्त कर लिया, वहीं शव पंचनामा कर पीएम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटना के बारे मे बताया जाता है कि अजय चौधरी दो पहिया वाहन से पयारी से अनूपपुर की ओर जा रहा था। उसके आगे ट्रक भी कोतमा से अनूपपुर दिशा की ओर जा रहा था। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक के सिर से अधिक खून बहने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को अस्पताल भिजवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे
हाल में ही फुंनगा चौकी अंतर्गत तेज रफ्तार कार चालक ने 9 वर्षीय मासूम प्रिंसी नामदेव को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। दूसरे मामले में कोतमा थाना अंतर्गत केशवाही चौक हाईवे के पास कोयले से लोड तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 32 वर्षीय पवन चौधरी की भी दर्दनाक मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed