फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Lakhs of rupees stolen by breaking the lock of an empty house

Anuppur News: सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी, अंतिम संस्कार में शामिल होने पूरा परिवार गया था गांव

Thu, 02 May 2024 07:19 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2024 07:19 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूने घर का ताला तोड़कर वहां रखे हुए लाखों रुपये के सामान अज्ञात चोरों ने पार कर दिए।

विज्ञापन
Anuppur News Lakhs of rupees stolen by breaking the lock of an empty house
घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर के रामनगर थाना अंतर्गत सूने घर में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है। पूरा परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव गया हुआ था, जहां पड़ोसियों के द्वारा ताला टूटने की सूचना दिए जाने के पश्चात गांव से वापस आकर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया कि फरियादी मनिंदर सिंह पिता स्वर्गीय हरिशंकर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 अंबेडकर भवन के सामने राजनगर जो कि 14 अप्रैल को बड़ी मां का देहांत हो जाने के पश्चात उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव गया हुआ था। घर में कोई नहीं था और ताला बंद था। इसके पश्चात 30 अप्रैल को पड़ोसी उमेश कुशवाहा के द्वारा फोन करके बताया गया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा है, जिसके पश्चात गुरुवार को गांव से वापस लौट के पश्चात घर पर आकर देखा तो लाखों रुपये के सामान चोरी कर लिए गए थे।
विज्ञापन


यह सामान हुआ चोरी
थाने में दर्ज कराई शिकायत में फरियादी के द्वारा बताया गया कि घर में रखी पेटी अलमारी एवं दीवान के अंदर रखे सामान बर्तन, डिनर सेट, पूजा वाले बर्तन,एलइडी टीवी, एक नग सोने का मंगलसूत्र ,एक कान की बाली, कान का टप्स एक, कान का नथ दो जोड़ी, मांग टीका एक, अंगूठी 3नग, एक पायल चांदी का, चांदी का सिक्का 25 अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। मामले की शिकायत पर रामनगर पुलिस के द्वारा इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा- 457, 380 का अपराध आदर्श करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed