फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Theft in BJP leader's house in Jamuna, thieves took away goods and jewellery

Anuppur News: जमुना कॉलोनी में भाजपा नेता के घर चोरों का धावा, सामान और जेवर ले गए चोर

Thu, 13 Jun 2024 05:03 PM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:03 PM IST
सार

अनूपपुर जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। अब एक भाजपा नेता के घर चोरों ने धावा बोला है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Theft in BJP leader's house in Jamuna, thieves took away goods and jewellery
अनूपपुर में भाजपा नेता के घर चोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले में चोरी की वादरातों ने पुलिस की नींद हराम कर रखी है। अब चोरों के निशाने पर भाजपा का एक नेता आ गया है। जमुना कॉलोनी में रहने वाले भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी हुई है। 

विज्ञापन


भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुना कॉलोनी निवासी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के घर पर चोरी की वारदात हुई है। जिस वक्त चोरी हुई राजेश सिंह  परिवार सहित घर में ही सो रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। सुबह होने पर मामले की जानकारी सामने आई। राजेंद्र सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि रात में 12 बजे परिवार सहित सो गए थे। सुबह चार बजे बजे उठकर देखा तो बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद था। आंगन का दरवाजा खुला था। संदेह होने पर छोटे भाई को फोन कर बुलाया। उसने बाहर से बेडरूम का दरवाजा खोला और देखा तो घर के अंदर एक बड़ी अलमारी का दरवाजा एवं दीवान का लॉकर टूटा हुआ था। घर के अंदर रखी छोटी अलमारी नहीं थी, जिसकी खोजबीन करने पर वह टूटी हुई हालत में खेत में मिली। अलमारी में रखा सोने-चांदी का सामान एक नग पायल चांदी की, एक सोने की छोटी लॉकेट, दो नग सोने की अंगूठी, सेट टॉप बॉक्स तथा अन्य उपयोगी सामान चोरी कर लिया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380 का अपराध दर्ज किया और चोरों की पतासाजी की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed