फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   The accused who was roaming with a knife in violation of the district ban order was arrested

Anuppur: जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर चाकू लेकर घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2024 04:11 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2024 04:11 PM IST
सार

Anuppur: कोतवाली पुलिस द्वारा जिला बदर चल रहे आरोपी संतोष पटेल निवासी बस्ती रोड अनूपपुर के अमरकंटक तिराहे के पास बका लेकर घूमते पाए जाने की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
The accused who was roaming with a knife in violation of the district ban order was arrested
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के द्वारा आरोपी के विरुद्ध विगत 08 वर्षों में मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, महिलाओं से छेड़खानी, एक्सटॉर्शन एवं हत्या के प्रयास के 06 अपराधिक प्रकरण थाना कोतवाली में दर्ज होना पाए जाने पर 13 अक्टूबर 2023 को जिले की सीमा से 1 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था।
विज्ञापन


जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी अनूपपुर नगर के अमरकंटक तिराहा के पास धारदार बका लेकर घूम रहा था, जिसकी सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा एवं प्रधान आरक्षक राजेश कंवर के द्वारा घेराबंदी किया जाकर आरोपी संतोष पटेल को धारा 25 (2) आर्म्स एक्ट एवं मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 14 एवं भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत अपराध पंजीकृत किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed