{"_id":"66345a6884a39cdc870e60c9","slug":"rape-of-minor-girl-in-the-name-of-providing-employment-police-registered-crime-on-complaint-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1657391-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: रोजगार दिलाने का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: रोजगार दिलाने का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराया केस
Fri, 03 May 2024 09:45 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 09:45 AM IST
सार
कोतमा थाना प्रभारी सुन्द्रेश मरावी ने बताया कि शहडोल जिले में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दुष्कर्म के दोषी को सजा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले के कोतमा थाना में रोजगार दिलाने के नाम पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी झांसा देकर नाबालिग और उसकी सहेली को कोतमा ले आया और फिर गोविंदा नर्सरी में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जाहिद खान पिता पप्पू खान (26) निवासी गोविंदा के खिलाफ धारा 363, 366ए, 376 एवं 3,4 पास्को एक्ट एवं 3(2)5 और एसीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
कोतमा थाना प्रभारी सुन्द्रेश मरावी ने बताया कि शहडोल जिले में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग ने थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 24 अप्रैल को वह अपनी सहेली के साथ अमलाई रेल्वे स्टेशन गई थी। इस दौरान अमलाई रेल्वे स्टेशन पर उसे जाहिद खान मिला, दोनों को रोजगार दिलाने के नाम पर वह उन्हें ट्रेन में बैठाकर कोतमा ले आया। इसके बाद पीड़िता को गोविंदा नर्सरी में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई है जो उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
