फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   On the information of villagers, police caught people doing Tantra Mantra Sadhana to get money

Anuppur News: धन प्राप्ति के लिए कर रहे थे तंत्र-मंत्र साधना, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने लोगों को पकड़ा

Fri, 14 Jun 2024 08:04 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2024 08:04 AM IST
सार

जिले के फुनगा चौकी प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तंत्र साधना कर रहे लोगों पर ग्रामीण काफी भड़के हुए थे, किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
On the information of villagers, police caught people doing Tantra Mantra Sadhana to get money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अंधविश्वास के चक्कर में फंसकर धन प्राप्ति के लिए तंत्र-मंत्र साधना करते हुए कुछ लोगों को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगवा के ग्राम धनपुरी के बब्लू सोनी के द्वारा रात्रि में सपना देखा गया कि गांव के पास पुराने मंदिर चौरा पर तंत्र-मंत्र साधना करने से धन वर्षा की प्राप्ति होगी। अपने स्वप्न को पूरा करने के लिए उसने बाहर से तांत्रिक बुलाकर रात करीब 12 बजे से तंत्र साधना शुरू की, जिसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो वे बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर विरोध करने लगे। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई,  पुलिस पहुंची तो मौके पर भारी संख्या में पूजा का सामान, कलश, सिंदूर समेत अन्य सामग्री रखी हुई थी। 
विज्ञापन

 
जिले के फुनगा चौकी प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि रात्रि के दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव में कुछ लोग तंत्र साधना कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर देखा कि मझगवा के धनपुरी के पुराने मंदिर चौरा के पास कुछ लोग पूजा पाठ की सामग्री के साथ तंत्र मंत्र साधना और जादू टोना जैसा कुछ चल रहा था। ग्रामीण काफी भड़के हुये थे, ऐसे में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed